BJP District President Gonda ने कहा-पार्टी ने की एकतरफा कार्रवाई
वीडियो वायरल करके पार्टी की छवि खराब करने वालों को बख्शा जाना अनुचित
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। BJP District President Gonda अमर किशोर कश्यप को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एक महिला के साथ उनका वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने यह बड़ा फैसला लिया। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र के अनुसार, संगठन ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
BJP District President Gonda ने इस कार्रवाई को एकतरफा करार दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने समय रहते स्पष्टीकरण दे दिया था, बावजूद इसके पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनी। कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि खराब करने वालों को बख्शा जाना अनुचित है।
वायरल वीडियो से पार्टी में बढ़ा असंतोष
दो वीडियो के वायरल होने के बाद BJP District President Gonda पर सवाल उठने लगे थे। एक वीडियो में वह पार्टी कार्यालय में घुसते दिखे, जबकि दूसरे में वह एक महिला को गले लगाते नजर आए। इन वीडियो के चलते पार्टी के कई कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष को मंच से अलग रखा गया।
शनिवार को हुई एक अहम कार्यशाला में भी अधिकतर पदाधिकारी और विधायक शामिल नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक, यह नाराजगी वायरल वीडियो को लेकर थी। जिला मुख्यालय पर रहने वाले नेता भी इस आयोजन से दूर रहे।
यह भी पढ़ें: भाजपा जिलाध्यक्ष: अश्लील वीडियो मामले में पार्टी से निष्कासित
पोस्टर से भी गायब हो गई थी जिलाध्यक्ष की तस्वीर
कार्यशाला के पोस्टर से BJP District President Gonda की फोटो हटा दी गई थी। पोस्टर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डिप्टी सीएम और जिला प्रभारी की तस्वीरें थीं, लेकिन जिलाध्यक्ष की नहीं। इसने भी राजनीतिक हलकों में चर्चा को हवा दे दी थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी ने निष्कासन से पहले संकेत देना शुरू कर दिया था। पोस्टर से फोटो हटाना उसी की शुरुआत थी।
निष्कासित BJP District President Gonda ने किया पलटवार
जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने साफ कहा कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व के पास अपील करेंगे। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला ने उनके पक्ष में बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो को जानबूझकर वायरल किया गया, जिससे उनकी और पार्टी की छवि धूमिल हो। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता तभी मानी जाएगी, जब वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। केवल उन्हें बलि का बकरा बनाना अन्यायपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: Jaipur Accident में उजड़ गई खुशियां! दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत