परसपुर थाने में वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था गांजा बरामदगी का मुकदमा
अतुल अद्वैत
गोंडा। जिले की एक अदालत ने करीब पांच साल पुराने गांजा बरामदगी के मामले में हिस्ट्रीशीटर राजकुमार गोड़िया को पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनुपम शुक्ला ने बताया कि परसपुर थाना क्षेत्र में आठ अगस्त 2021 को उपनिरीक्षक लाल बिहारी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेक्सडिया मोड़ से करीब 50 मीटर पहले भटपुरवा की ओर से थैला लेकर आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर धनावा निवासी राजकुमार गोड़िया पुत्र रामदीन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके थैले से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।
उन्होंने बताया कि मामले में परसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। सत्र परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सूर्य प्रकाश सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों, बचाव व अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनकर तथा गवाहों के बयानों आधार पर राजकुमार गोड़िया को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
उन्होंने बताया कि राजकुमार गोड़िया जिले का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध वर्ष 1997 से 2020 तक चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, धोखाधड़ी, कूटरचना, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत विभिन्न मामलों में परसपुर, नवाबगंज और नगर कोतवाली में कुल 17 अभियोग पंजीकृत हैं।
यह भी पढें: Mobile Tower Battery Theft: चोरों का बड़ा गिरोह बेनकाब, 3 गिरफ्तार
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।
हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058
