Thursday, November 5, 2026
HomeEditor Pickगोंडा में रामकथा का भव्य आयोजन 17 नवंबर से

गोंडा में रामकथा का भव्य आयोजन 17 नवंबर से

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज 9 दिन तक गाएंगे गोंडा में रामकथा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। गोंडा में रामकथा के नौ दिवसीय आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 17 से 25 नवंबर तक जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज श्रद्धालुओं को श्री रामकथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रामकथा का आयोजन होगा। इस दौरान दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और संत समागम भी आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गोंडा में रामकथा आयोजन समिति के प्रमुख एवं श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज ने बृहस्पतिवार को भगवान होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
महंत आलोक दास जी महाराज ने बताया कि गोंडा में रामकथा को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामकथा के आयोजन में देश के कई प्रतिष्ठित संतों और धर्माचार्यों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, पतंजलि योगपीठ के योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती मुनि महाराज, श्री रामवल्लभाकुंज पीठाधीश्वर रामशंकर दास जी महाराज और जगद्गुरु संतोष दास सतुआ बाबा महाराज सहित अन्य संतों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढें: मंदिर से लौटते वक्त ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

उन्होंने कहा कि गोंडा में रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को मर्यादा, संस्कार और आदर्शों से जोड़ने का माध्यम भी है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, समर्पण, कर्तव्य और मर्यादा का संदेश देता है। कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
महंत आलोक दास जी महाराज ने कहा कि गोंडा में रामकथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बनेगा। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की जीवनगाथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति और आदर्श जीवन की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन के दौरान होने वाला संत समागम भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की। इस मौके पर राजन पांडेय जी महाराज व राजेश दूबे आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें: रावण की नाभि में मंदोदरी ने लाकर रखवाया था अमृत!

गोंडा में रामकथा का भव्य आयोजन 17 नवंबर से

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular