Wednesday, November 4, 2026
HomeEditor PickGonda News: नवीन सिंह ने मैराथन में जीता कांस्य पदक

Gonda News: नवीन सिंह ने मैराथन में जीता कांस्य पदक

यूपी पुलिस की 74वीं एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान, एसपी अभिषेक ने किया सम्मानित

कल्बे आबिद ‘मोजिस’

गोंडा। नवीन सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस की 74वीं वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स/साइक्लिंग)-2026 प्रतियोगिता में मैराथन रेस में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। 27 से 31 अक्तूबर तक 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में गोंडा पुलिस के आरक्षी नवीन सिंह ने गोरखपुर जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने आरक्षी नवीन सिंह की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनकी सफलता से पुलिस विभाग गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने गोंडा पुलिस परिवार की ओर से नवीन सिंह को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने उन्हें पदक देकर सम्मानित भी किया।

यह भी पढें: Table Tennis: LBS ने पुरुष और महिला वर्ग में मारी बाजी

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular