Monday, November 2, 2026
HomeEditor PickTable Tennis: LBS ने पुरुष और महिला वर्ग में मारी बाजी

Table Tennis: LBS ने पुरुष और महिला वर्ग में मारी बाजी

Table Tennis प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में LBS बना विजेता, पांच महाविद्यालयों ने लिया हिस्सा

संवाददाता

बलरामपुर। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित अंतर महाविद्यालय Table Tennis प्रतियोगिता में एलबीएस गोंडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। Table Tennis प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और अनुशासित प्रदर्शन से मुकाबलों को रोचक बनाया।

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलबीएस गोंडा की टीम विजेता रही, जबकि मेजबान माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की टीम को उपविजेता स्थान मिला। महिला वर्ग में भी एलबीएस पीजी कॉलेज, गोंडा ने पहला स्थान प्राप्त किया। एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस तरह प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में गोंडा के एलबीएस कॉलेज की टीमों ने जीत दर्ज की।

Table Tennis प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए डॉ. अयूब सिद्दीकी और डॉ. अनिल तिवारी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका सुदीप श्रीवास्तव ने निभाई। टीम मैनेजर के रूप में एलबीएस गोंडा की ओर से डॉ. अरुण तथा एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर की ओर से डॉ. श्री नारायण सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. हरिनाथ सिंह, डॉ. शांतनु सिंह, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अखिलेश कुमार की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। Table Tennis प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह, खेल कौशल और अनुशासित खेल भावना की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

यह भी पढें: Gonda News: योगी का सपा पर तीखा हमला, बताया प्रदेश के लिए श्राप

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular