Monday, November 2, 2026
HomeEditor PickTeachers Protest: LBS के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Teachers Protest: LBS के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

LBS कॉलेज में Teachers Protest के तहत तीन नवंबर से दो दिवसीय धरने का एलान

अतुल अद्वैत

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने Teachers Protest के तहत सोमवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। उच्चतर शिक्षा के शैक्षिक संगठन फुपुक्टा और आक्टा के आह्वान पर शिक्षकों ने महाविद्यालय के मुख्य परिसर में शास्त्री की प्रतिमा के सामने एकजुट होकर आवाज उठाई। प्रदर्शन में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह और मंत्री डॉ. अवधेश वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षकों की लंबित मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने और शिक्षक हितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से Teachers Protest किया गया। शिक्षकों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि तीन नवंबर से शास्त्री की प्रतिमा के सामने दो दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर Teachers Protest जारी रखने की बात कही।

कालेज में आयोजित Teachers Protest में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप श्रीवास्तव, प्रो. मंशा राम वर्मा, प्रो. अरविंद शर्मा, प्रो. जयशंकर तिवारी, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. मनीष मोदनवाल, डॉ. शैलेष कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिलीप शुक्ला, डा. अवधेश वर्मा, डा. लोहांश कल्याणी, डा. परवेज खान, डा. शैलजा सिंह, डा. स्मृति शिशिर, डा. वीवी राव और डॉ. अरुण प्रताप सिंह समेत महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढें: Table Tennis: LBS ने पुरुष और महिला वर्ग में मारी बाजी

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

Teachers Protest: LBS के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES

Most Popular