Saturday, July 19, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग शुरू

Gonda : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग शुरू

लखनऊ मार्ग पर SCPM कालेज में लगा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग

संवाददाता

गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अभ्यास वर्ग एससीपीएम कॉलेज में शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। उद्घाटन भाषण में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि एबीवीपी व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह संगठन छात्र छात्राएं एवं शिक्षकों का ऐसा मंच है, जो बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए साथ-साथ संघर्ष करते हैं। इसमें अवध क्षेत्र के 26 जिलों से 600 प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर अभ्यास वर्ग का उद्घाटन किया।

राष्ट्रवाद का मंत्र और विजन-मिशन से हुआ उद्घाटन
उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री ने ‘विजन, मिशन और एक्शन’ का सूत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने अनुशासन और राष्ट्रवाद को विद्यार्थी जीवन का मूल आधार बताया। अभ्यास वर्ग में भारत माता की जय और विवेकानंद की जय जैसे उद्घोष गूंजते रहे।

यह भी पढ़ें: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ाए जाएंगे विदेशी आक्रांता

एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभ्यास वर्ग शुरू
एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभ्यास वर्ग शुरू

प्रांत अध्यक्ष ने प्रस्तुत की भविष्य की रूपरेखा
प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह ने अभ्यास वर्ग हेतु प्रस्ताविकी प्रस्तुत करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्र विरोधी तत्वों से जूझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि परिषद व्यक्ति निर्माण के बाद सामाजिक समस्या समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है।

हर परिस्थिति में निभाई है भूमिका
प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा कि परिषद 1948 से निरंतर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग वैचारिक विकास का एक प्रमुख मंच है, जो कार्यकर्ताओं को देशभक्ति, अनुशासन और सेवा का पाठ पढ़ाता है।

वैचारिक युद्ध का आह्वान, एकता का संकल्प
प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि भारत ने अनेक युद्ध जीते हैं, लेकिन अब देश को वैचारिक युद्ध जीतना है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से एकजुट होने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: B++ रैंकिंग के साथ चमका गोंडा का SLBS कॉलेज

जोश और प्रेरणा से भरा उद्घाटन समारोह
उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं ने नंद के आनंद की जय, विवेकानंद की जय, भारत माता की जय जैसे उद्घोषों से आयोजन स्थल को जोश और ऊर्जा से भर दिया। चार दिवसीय इस अभ्यास वर्ग में विचार, संवाद, प्रशिक्षण और संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर की उपस्थिति से आयोजन को मिली नई ऊंचाई
इस अभ्यास वर्ग में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नागेश ठाकुर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही की विशेष उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन में प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण सिंह समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Gonda : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग शुरू

यह भी पढ़ें: 4 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से अयोध्या में हड़कंप!

RELATED ARTICLES

Most Popular