Saturday, December 6, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पोषण पखवाड़ा को लेकर नहीं चलेगी लापरवाही

Gonda : पोषण पखवाड़ा को लेकर नहीं चलेगी लापरवाही

कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया पोषण पखवाड़ा का भव्य आग़ाज़

डीएम और सीडीओ ने दिलवाई पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ पर शपथ

संवाददाता

गोंडा। देशभर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर शुरू हुए सातवें पोषण पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ मंगलवार को जिले में भी किया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को पोषण शपथ दिलाई। पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुपोषण जैसे गंभीर विषय पर अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को सामूहिक रूप से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास करने होंगे।

यह भी पढें: महिला की हत्या के दोषी को सश्रम उम्रकैद

डीएम ने शपथ के बाद मौजूद सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण पखवाड़ा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन है, जो जीवन के प्रारंभिक 1000 दिनों की महत्ता को रेखांकित करता है। उन्होंने बताया कि इस बार पखवाड़े की थीम चार मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित है-गर्भावस्था से शिशु के जन्म तक के पहले दो वर्षों की देखभाल, लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाना, कुपोषण प्रबंधन मॉड्यूल का प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों में मोटापा रोकने के लिए बेहतर जीवनशैली अपनाना।

Gonda : पोषण पखवाड़ा को लेकर नहीं चलेगी लापरवाही
शपथ दिलाती डीएम व सीडीओ

यह भी पढें: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकार को ‘करारा झटका’

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया है कि वे पोषण पखवाड़ा में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वच्छता और आयरन युक्त आहार की महत्ता पर समुदाय को जागरूक करने के लिए घर-घर संपर्क और समूह बैठकों जैसी गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान बच्चों के वजन, ऊंचाई और आयु के अनुसार कुपोषण की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए जरूरतमंदों को संदर्भ सेवाएं दी जाएंगी।

यह भी पढें: यूपी में बर्बरता पूर्वक की गई एक और प्रेमी की हत्या!

मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि पोषण पखवाड़ा केवल कार्यक्रमों की औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह समुदाय के साथ मिलकर एक ठोस सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई तभी सफल हो सकती है जब हर व्यक्ति इसकी ज़िम्मेदारी को समझे। उन्होंने आशा जताई कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास, पंचायती राज और महिला बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से पोषण सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढें: जेल में महिला कैदी हुई गर्भवती, मचा हड़कंप

पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले भर में पोषण जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, पोषण मेला, किशोरियों के लिए हेल्थ टॉक, स्कूलों में बाल सभा और ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए लाभार्थी मॉड्यूल और कुपोषण प्रबंधन मॉड्यूल की निगरानी भी की जाएगी। इस कार्यक्रम में सीडीपीओ अभिषेक कुमार दूबे सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी, विकास विभागों के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अंत में सभी विभागों से अपेक्षा जताई कि वे इस अभियान को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न मानते हुए जनांदोलन के रूप में लें और तय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

यह भी पढें: साइबर ठगी का नया पैटर्न उजागर, किसान से ऐंठे 85 हजार

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular