Wednesday, July 16, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयIsrael Iran Conflict: 9 परमाणु वैज्ञानिक समेत 138 ईरानियों की दर्दनाक मौत

Israel Iran Conflict: 9 परमाणु वैज्ञानिक समेत 138 ईरानियों की दर्दनाक मौत

ईरान में तबाही का मंजर, इजराइली की राजधानी तेल अबीब पर काउंटर अटैक

इंटरनेशनल डेस्क

तेहरान/तेल अवीव। Israel Iran Conflict शनिवार को उस समय और गहरा गया, जब लगातार दूसरे दिन हुए इजराइली हमले में ईरान को भीषण क्षति का सामना करना पड़ा। बीते 24 घंटों में ईरान में इजराइली हमले की वजह से कम से कम 138 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 9 शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक और 20 से अधिक सैन्य कमांडर शामिल हैं। पहला हमला शुक्रवार सुबह 5ः30 बजे हुआ, जिसमें 78 लोग मारे गए। इसके कुछ ही घंटे बाद, शुक्रवार रात 10ः30 बजे, इजराइल ने एक और बड़ा हमला किया, जिसमें 60 से अधिक लोगों की जान चली गई और 350 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ईरान के परमाणु ठिकानों को बनाया गया मुख्य निशाना
Israel Iran Conflict के बीच शुक्रवार रात को हुए हमले में इजराइल ने ईरान के कई संवेदनशील परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। इस हमले का उद्देश्य ईरान की परमाणु क्षमता को पंगु बनाना बताया जा रहा है। इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) के अनुसार, इन हमलों के माध्यम से उन वैज्ञानिकों को टारगेट किया गया जो परमाणु बम के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में राजा रघुवंशी का पिंडदान

Israel Iran Conflict में मारे गए नौ वैज्ञानिकों की पहचान
इजराइली सेना ने इस बात की पुष्टि की कि हमले में नौ ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हुई है। ये सभी वैज्ञानिक ईरान की न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में विभिन्न विशेषज्ञताओं के लिए जाने जाते थे। इन वैज्ञानिकों के नाम और विशेषज्ञता इस प्रकार है :
फरिदून अब्बासी : परमाणु इंजीनियरिंग एक्सपर्ट
मोहम्मद मेहदी तेहरांची : फिजिक्स एक्सपर्ट
अकबर मुतलेबी जादेह : केमिकल इंजीनियरिंग
सईद बर्जी : मटेरियल इंजीनियरिंग
अमीर हसन फाखाही : फिजिक्स विशेषज्ञ
अब्दुल-हमीद मीनूशेहर : रिएक्टर फिजिक्स
मनसूर असगरी : परमाणु फिजिक्स
अहमद रेजा जोल्फगारी दरयानी : न्यूक्लियर इंजीनियरिंग
अली बखूई कातिरीमी : मैकेनिकल इंजीनियरिंग

Israel Iran Conflict : ईरान ने 50 से अधिक मिसाइलें दागीं
इजराइली हमले के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल की ओर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें तेल अवीव में गिरीं, जिससे 3 नागरिकों की मौत हुई और 90 से अधिक घायल हो गए। ईरानी सेना ने दावा किया कि उनकी मिसाइलें इजराइल के रक्षा मंत्रालय मुख्यालय को भी निशाना बना चुकी हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि इजराइल सरकार ने नहीं की है।

पोप लियो की अपीलः सुलह की राह अपनाएं
Israel Iran Conflict के बीच वेटिकन सिटी से पोप लियो ने दोनों देशों से संघर्ष समाप्त कर वार्ता की अपील की। उन्होंने कहा, ‘ऐसे नाजुक समय में युद्ध नहीं, शांति की ज़रूरत है। कोई देश किसी दूसरे देश के अस्तित्व को खतरे में डालने का अधिकार नहीं रखता।’

यह भी पढ़ें: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ाए जाएंगे विदेशी आक्रांता

RELATED ARTICLES

Most Popular