गाजियाबाद(हि.स.)। लोनी थाना इलाके में शुक्रवार को एक पूर्व सभासद के पति की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई (मृतक के साले)को नामजद कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
मृतक लोनी विधानसभा से निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रही लोनी नगर पालिका चेयरपर्सन रंजीता धामा का समर्थक है। घटना की सूचना मिलते ही रंजीता दामाद थाना पहुंचे और पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)डॉ. इरज राजा ने शुक्रवार को बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में आज सुबह करण चौधरी (57 वर्ष ) पुत्र स्वर्गीय हरपाल सिंह की दूसरी मंजिल पर था। उसकी पत्नी विमलेश देवी दूध निकालने के लिए पड़ोस में ही अपने दूसरे प्लाॅट पर गई थी। इसी बीच जब वह लौटकर आई तो देखा कि उसके पति को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक नगर तो घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।
इरज राजा ने बताया कि इस संबंध में मृतक की पत्नी ने अपने भाई जितेंद्र को नामजद कराया है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि जितेंद्र की 2 महीने पहले पुत्री किसी के साथ चली गई थी। जितेंद्र को करण पर इसका शक था। तभी से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। हो सकता है इसी के चलते करण चौधरी की हत्या की गई हो। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
फरमान अली
