Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबादः प्रियंका गांधी ने रोड शो, डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मांगे...

गाजियाबादः प्रियंका गांधी ने रोड शो, डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मांगे वोट

गाजियाबाद (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रोड शो और डोर टू डोर जनसम्पर्क कर शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल को जिताने की अपील की। इस दौरान प्रियंका की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

प्रियंका ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जाति, धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस का मक़सद देश एवं प्रदेश का विकास करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए करना है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में सुशांत गोयल को विजयी बनाना है। सुशांत निश्चित रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे।

प्रियंका का रोड शो और डोर टू डोर जनसम्पर्क एनएच-9 कृष्णनगर बागू से शुरू होकर तिगरी गोलचक्कर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रियंका ने दुकानदारों एवं महिलाओं से सीधे बात की और उनके हाल चाल भी लिए। शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कार्तिकेय कौशिक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान लोगों ने भी गर्मजोशी से प्रियंका का स्वागत किया।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular