Sunday, November 1, 2026
HomeEditor PickDoordarshan Mau: स्थानीय कार्यक्रम निर्माण की फिर हुई शुरुआत

Doordarshan Mau: स्थानीय कार्यक्रम निर्माण की फिर हुई शुरुआत

Doordarshan Mau में स्टूडियो की बदहाल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया गया जोर

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। Doordarshan Mau में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम निर्माण की नई शुरुआत हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का विशेष साक्षात्कार रिकॉर्ड किए जाने के साथ ही केंद्र के लिए स्थानीय विषयों पर कार्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। साक्षात्कार पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम का नाम मऊ की बात रखा गया है। इसका निर्माण दूरदर्शन गोरखपुर की ओर से किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा ने कहा कि Doordarshan Mau में नियमित रूप से कार्यक्रमों का निर्माण किया जाना चाहिए। इसके लिए स्टूडियो के रखरखाव, तकनीकी सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के प्रसारण की समुचित व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम निर्माण की गतिविधियों को केवल शुरुआत तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे नियमित और व्यवस्थित रूप दिया जाए। मंत्री ने इस संबंध में प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी से भी बातचीत की है। बातचीत का उद्देश्य Doordarshan Mau में कार्यक्रम निर्माण की गतिविधियों को गति देना और स्टूडियो की सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इससे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम तैयार करने का रास्ता खुल सकेगा।


मऊ की बात कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा, शहरी एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान दूरदर्शन गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख एवं सहायक निदेशक (कार्यक्रम) मोहन कुमार यादव, आकाशवाणी गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख एवं सहायक निदेशक (कार्यक्रम) अशोक कुमार पाण्डेय तथा देवेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। Doordarshan Mau में स्थानीय कार्यक्रमों के निर्माण की यह पहल क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रसारण का मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मऊ और आसपास के क्षेत्रों में कला, संस्कृति, सामाजिक गतिविधियों और विकास से जुड़े अनेक विषय हैं, जिन्हें दूरदर्शन के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। स्थानीय लोगों की उपलब्धियों और जनसरोकारों को कार्यक्रमों में स्थान मिलने से क्षेत्र की पहचान को भी विस्तार मिल सकता है।


इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी बात और कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को भी प्रसारण के जरिए सामने लाया जा सकेगा। Doordarshan Mau में नियमित कार्यक्रम निर्माण शुरू होने से स्थानीय विषयों को दूरदर्शन के कार्यक्रमों में अधिक स्थान मिलने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद मऊ, बिजली विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर सहभागिता की।

बताते चलें कि कंधेरी स्थित दूरदर्शन केंद्र की नींव कल्पनाथ राय के प्रयास से 16 जनवरी 1995 को पड़ी थी। उस दौर में दूरदर्शन केंद्र सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सूचना, शिक्षा और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने वाला महत्वपूर्ण संस्थान था। मऊ केंद्र को भी उस समय आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया था। यहां 10 किलोवाट का हाई फ्रीक्वेंसी डिजिटल ट्रांसमीटर और एफएम लगाया गया था। यहां से करीब एक घंटे का स्थानीय प्रसारण होता था। कृषि, शिक्षा और युवाओं की जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए मऊ और आसपास के लोगों तक स्थानीय सरोकार पहुंचते थे। मेट्रो चैनल और एफएम रेडियो की सुविधा ने इस केंद्र को उस दौर में जिले की विशिष्ट पहचान बना दिया था। करीब 26 साल तक गतिविधियों का हिस्सा रहे इस केंद्र पर 31 दिसंबर 2021 को पूरी तरह विराम लग गया था।

Doordarshan Mau: स्थानीय कार्यक्रम निर्माण की फिर हुई शुरुआत

यह भी पढें: Gonda News: मस्जिद में करंट उतरने से युवक की मौत

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular