Sunday, November 1, 2026
HomeEditor PickGonda News: मस्जिद में करंट उतरने से युवक की मौत

Gonda News: मस्जिद में करंट उतरने से युवक की मौत

अतुल अद्वैत

गोंडा। मस्जिद में करंट उतरने से रविवार सुबह अजान करने पहुंचे 38 वर्षीय साकिर अली की मौत हो गई। वह माइक छूते ही करंट की चपेट में आ गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कटरा शहबाजपुर निवासी साकिर अली रविवार सुबह नमाज के लिए मस्जिद में अजान करने पहुंचे थे। इसी दौरान माइक छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
उन्होंने बताया कि मस्जिद में मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर परिजनों को सूचना दी। साकिर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
ग्रामीणों के अनुसार, मस्जिद की विद्युत वायरिंग जर्जर थी। बारिश के कारण माइक में करंट उतरने की आशंका जताई जा रही है। साकिर के परिवार में पत्नी, चार बेटे और एक बेटी हैं।

यह भी पढें: Gonda News: आरक्षी सूरज यादव की इलाज के दौरान मौत

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular