अतुल अद्वैत
गोंडा। आरक्षी सूरज यादव (29) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जिले के नवाबगंज थाने की ढेमवा घाट पुलिस चौकी पर तैनात रहे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में युवक आरोप लगा रहा है कि बीमारी के दौरान आरक्षी को छुट्टी नहीं मिली थी।
नवाबगंज के थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सूरज यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने वह छुट्टी लेकर इलाज कराने लखनऊ गए थे। इसी दौरान उनका स्थानांतरण पुलिस चौकी से गोंडा में ही डायल 112 में हो गया था। रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सूरज यादव मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गौरी गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी कविता यादव भी पुलिस विभाग में आरक्षी हैं और कुशीनगर जिले में तैनात हैं। दंपती की पांच वर्षीय बेटी सवी और एक वर्षीय बेटी श्रद्धा हैं। उनके पिता रामसेवक यादव किसान हैं, जबकि मां विद्या देवी गृहिणी हैं।
उधर, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक युवक आरोप लगा रहा है कि बीमारी के दौरान भी सूरज यादव को छुट्टी नहीं दी गई थी। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढें: CM का गोंडा दौराः मिलेगा 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं का सौगात
नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।
हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058
