Sunday, November 1, 2026
HomeEditor PickCM का गोंडा दौराः मिलेगा 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं का सौगात

CM का गोंडा दौराः मिलेगा 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं का सौगात

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायकों व अधिकारियों संग लिया तैयारियों का जायजा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा सोमवार को प्रस्तावित है। इस दौरान छपिया विकासखंड के तेजपुर स्थित सिंगारघाट में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों की 520.82 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, मनकापुर से भाजपा विधायक रमापति शास्त्री और गौरा के विधायक प्रभात वर्मा ने रविवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद और मुख्य राजस्व अधिकारी पिंकी जायसवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और हेलीपैड का जायजा लिया। इस मौके पर जनार्दन तिवारी, वेद प्रकाश दुबे, अवधेश तिवारी, कमलेश पांडेय, प्रमोद तिवारी और श्रवण शुक्ल आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री गौरा विधानसभा क्षेत्र में 266.73 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 254.09 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है। इनमें नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और 20 का शिलान्यास किया जाएगा।

यह भी पढें: तेजाब हमलाः दोषी को आजीवन कारावास, दो लाख जुर्माना

CM का गोंडा दौराः मिलेगा 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं का सौगात

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular