Friday, October 30, 2026
HomeEditor Pickतेजाब हमलाः दोषी को आजीवन कारावास, दो लाख जुर्माना

तेजाब हमलाः दोषी को आजीवन कारावास, दो लाख जुर्माना

छह साल पुराने तेजाब हमला मामले में गोंडा की अदालत का फैसला

खुशबू से एकतरफा प्रेम और शादी तय होने से नाराज युवक ने किया था तेजाब हमला

अतुल अद्वैत

गोंडा। जिले की एक अदालत ने छह साल पुराने मामले में तीन सगी बहनों पर तेजाब हमला करने के दोषी 24 वर्षीय युवक को शुक्रवार को आजीवन कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजक कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि परसपुर थाना क्षेत्र के पसका निवासी गुरई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12-13 अक्टूबर 2020 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी छत पर चढ़कर सो रही तीन बेटियों खुशबू, कोमल और आंचल पर तेजाब हमला कर दिया था। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से झुलस गई थीं। बड़ी बेटी का चेहरा विकृत हो गया था और उसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। उन्होंने बताया कि तेजाब हमला मामले की विवेचना के दौरान गांव के ही आशीष जायसवाल का नाम सामने आया। वह खुशबू से एकतरफा प्रेम करता था। खुशबू की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि तेजाब हमला मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) आलोक शर्मा ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान और बचाव व अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आशीष जायसवाल को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे आजीवन कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
तेजाब हमला मामले में अदालत ने निर्देश दिया कि जुर्माने की रकम अदा नहीं करने पर दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की रकम भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 395 के तहत वादी और पीड़िताओं को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी। आरोपी को सजा दिलाने में विशेष लोक अभियोजक केपी सिंह की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढें: डिजिटल अरेस्ट: गोंडा में सेवानिवृत्त लेखाधिकारी से 78 लाख की ठगी

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

तेजाब हमलाः दोषी को आजीवन कारावास, दो लाख जुर्माना
RELATED ARTICLES

Most Popular