Friday, October 30, 2026
HomeEditor Pickडिजिटल अरेस्ट: गोंडा में सेवानिवृत्त लेखाधिकारी से 78 लाख की ठगी

डिजिटल अरेस्ट: गोंडा में सेवानिवृत्त लेखाधिकारी से 78 लाख की ठगी

सीबीआई और आईबी अधिकारी बनकर पाकिस्तानी सेना को गोपनीय जानकारी साझा करने का लगाया आरोप

अतुल अद्वैत

गोंडा। जिले में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने जिला पंचायत के सेवानिवृत्त लेखाधिकारी से करीब एक महीने में 78 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष से बातचीत करने और गोपनीय जानकारी साझा करने के मामले में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी राजकुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, 22 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताते हुए उन पर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों को गोपनीय जानकारी देने तथा धनशोधन में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से बचाने का भरोसा देकर उनसे अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराने का दबाव बनाया। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 50 लाख और इंडियन बैंक के खाते से 18 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में स्थानांतरित कर दिए।
इसके बाद आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये और मांगे। पीड़ित ने अपनी संपत्तियां बेचकर यह रकम भी दे दी। इस तरह उनसे कुल 78 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने 28 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीम लगाई गई हैं।
एसपी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी व्यवस्था नहीं है। पुलिस किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है तो उसे थाने लाकर नियमानुसार पूछताछ और विधिक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर धमकाने वाले अनजान व्यक्तियों के दबाव में आकर रुपये स्थानांतरित न करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह भी पढें:  आयुक्त-सिविल जज विवाद: गलतफहमी से उपजा टकराव

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

डिजिटल अरेस्ट: गोंडा में सेवानिवृत्त लेखाधिकारी से 78 लाख की ठगी
RELATED ARTICLES

Most Popular