Friday, October 30, 2026
HomeEditor Pickडंपर हादसा: गोंडा में युवक और बालिका की मौत

डंपर हादसा: गोंडा में युवक और बालिका की मौत

अतुल अद्वैत

गोंडा। जिले में गुरुवार देर शाम हुए डंपर हादसे में बाइक सवार युवक और 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परसपुर के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि रगड़गंज से परसपुर की ओर जा रहा एक डंपर चंदई पांडेय पुरवा के पास अनियंत्रित हो गया और उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से बाइक सवार युवक और दोनों बच्चियां सड़क पर गिर गईं। इसके बाद डंपर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। डंपर हादसे में युवक और 10 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर दिल्ली का पंजीयन नंबर मिला है। इसके आधार पर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढें:  आयुक्त-सिविल जज विवाद: गलतफहमी से उपजा टकराव

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular