Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ

एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ

वाराणसी(हि.स.)। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी चुनाव के लिए शुक्रवार को रिटर्निंग आफिसर कौशल राज शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 07 मार्च, 2022 को समाप्त हो रहा है। इसके लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है।

चुनाव में नामांकन 04 से से 11 फरवरी तक (लोक अवकाश दिवस के भिन्न) पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के न्यायालय कक्ष में होगा। नाम निर्देशनों की जांच 14 फरवरी (सोमवार), नाम वापसी 16 फरवरी (बुधवार), मतदान 03 मार्च (बृहस्पतिवार) को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 12 मार्च (शनिवार) को होगा। 15 मार्च, 2022 से पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular