Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा की सरकार ने बिगाड़ी प्रदेश की स्थिति : रामगोपाल

भाजपा की सरकार ने बिगाड़ी प्रदेश की स्थिति : रामगोपाल

औरैया (हि.स.)। दिबियापुर से समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी प्रदीप यादव के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश की स्थिति को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वर्तमान में जो स्थितियां चल रही हैं वह प्रदेश के विपरीत है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने प्रदेश में कई समस्याएं खड़ी कर दी हैं। किसानों को लाभ देने की बात कहने वाली भाजपा सरकार में उनके ही द्वारा बिचौलिए लाभ कमा रहे हैं और किसान जहां का तहां खड़ा हुआ है।

बोले, वर्तमान में जो केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश किया गया है उसे आम जनता को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था पर उन्होंने प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के बड़े एवं छोटे नेताओं द्वारा प्रशासन एवं पुलिस को लगातार हर जगह पर अपमानित किया जा रहा है और वह अपने आपको अनुशासनात्मक पार्टी बताने का दावा करती है।

कानून व्यवस्था के बारे में उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों में सबसे ज्यादा अपराध भाजपा सरकार में हुए हैं और बीजेपी स्वच्छ कानून व्यवस्था की बात कह रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से पार्टी काफी हद तक मजबूत हुई है। कहा कि इसके परिणाम आपको आगे देखने को मिलेंगे कि पार्टी में उनके आने से क्या बदलाव आया है। सपा छोड़कर बिधूना के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एवं उनकी बहू अपर्णा यादव का पार्टी में कोई अस्तित्व नहीं था उनके पार्टी को छोड़ने से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। इस दौरान मुख्य रूप से दिबियापुर के सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular