Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा, बसपा का एजेंडा गुंडे माफियाओं का संरक्षण : केशव प्रसाद मौर्य

सपा, बसपा का एजेंडा गुंडे माफियाओं का संरक्षण : केशव प्रसाद मौर्य

आगरा (हि.स.)। आगरा फतेहपुर सिकरी विधानसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा, बसपा को गुंडे माफियाओं को संरक्षण देने वाली पार्टी बताया।

आगरा फतेहपुर सिकरी विधानसभा सीट के प्रत्याशी चौधरी बाबू लाल के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सपा और बसपा के 15 साल के शासन काल में जो न हो सका वो हमारी भाजपा सरकार ने मात्रा 5 साल में कर दिखाया है।

सपा, बसपा का एजेंडा गुंडे माफियाओं का संरक्षण बताते हुए कहा कि नौजवानों, किसानों और महिलाओं का संरक्षण इनकी सरकार में नहीं हुआ। इन्होंने बाटों सत्ता प्राप्त करो और लूटो की राजनीती ही की है। उन्होंने फतेहपुर सीकरी की जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने और मस्तक न झुकने देने की बात कही।

राम जन्भूमि बनने और 370 धारा हटने से लोगो में भाजपा के प्रति बड़े विश्वास को भी बताया। उन्होंने सपा और रालोद के गठबंधन के फ़ैल होने की बात कही। इसके पश्चात उनकी फतेहाबाद और बाह विधानसभा में भी जनसभा होनी है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular