– 4 लाख के बकायादार अमरजीत को भेजा जेल
गोरखपुर (हि.स.)। प्रशासन ने बकायेदारों पर नकेल कसना जारी रखा है। हर दिन कार्रवाईयां हो रही है और बड़े बकायेदारों को जेल भेजने और उनकी कुर्की करने की कार्रवाई हो रही है। बुधवार को भी कार्रवाईयां हुईं। 45 लाख के बड़े बकायादार अर्जुन ड्राई क्लीनर्स की दुकान कुर्क हुई तो 4 लाख के बकायेदार अमरजीत को जेल भेजा गया।
सदर तहसील में राजस्व बकायेदारों से वसूली और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर कुलदीप मीना के निर्देशन में कार्रवाईयां हुईं। तहसीलदार सदर डॉ. संजीव दीक्षित की टीम ने अभियान चलाकर 03 लाख 88 हजार 583 के बकायेदार अमरजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, निवासी पुर्दिलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि 45 लाख रूपए के बकायेदार अर्जुन ड्राई क्लीनर्स, बेतियाहाता की दुकान को कुर्क कर सील कर दिया गया।
गोरखपुर : अर्जुन ड्राई क्लीनर्स की दुकान कुर्क, 45 लाख है बकाया
RELATED ARTICLES
