Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : व्यापारियों की समस्याओं का तेजी से होगा निस्तारण

गोरखपुर : व्यापारियों की समस्याओं का तेजी से होगा निस्तारण

गोरखपुर (हि.स.)। व्यापारियों की समस्यायों की त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बुधवार को व्यापारी बंधुओं और पुलिस की समन्वय बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण पर जोर दिया गया। एसपी जरायम ने कहा कि व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या पर पुलिस की निगाह रहेगी और संज्ञान में लाये जाने वाली समस्याओं का निस्तारण भी तेजी से होगा।  
प्रदेश सरकार व पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था के निर्देश के बाद बुधवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को अत्यधिक प्रभावी बनाने को बैठक हुई। पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों और उद्यमी बन्धुओं के साथ बैठक में शामिल पुलिस अधीक्षक अपराध व नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में व्यापारियों ने खुलकर अपनी बात कहीं। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा
पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हर महीने चलने वाले व्यापारी बंधुओं की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पूर्व में आए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। बचे तीन मामलों का जांच चल रही है, उसे भी जल्द ही निस्तारित कर दिया जाएगा। आज आए मामलों का एक सप्ताह में समाधान हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular