Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : अमूरतानी में अवैध शराब कारोबारियों पर चला हंटर

गोरखपुर : अमूरतानी में अवैध शराब कारोबारियों पर चला हंटर

– हजारों किलो लहन व शराब किया गया नष्ट
गोरखपुर (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों की नकेल कसनी शुरू कर दी है। बुधवार को अमूरतानी में अवैध शराब कारोबारियों पर प्रशासन का हंटर चला। हजारों किलो लहन और अवैध कच्ची शराब नष्ट किया गया। 
जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सदर एसडीएम कुलदीप मीना के नेतृत्व में राजघाट थाना के अमूरतानी में वर्षों से चल रहे अवैध शराब कारोबारियों के बनाए गए शराब भठ्ठियों पर छापेमारी हुई। इस दौरान भारी मात्रा में लहन, अवैध शराब और इसे बनाने के संसाधनों को किया नष्ट किया गया। बुधवार को थाना राजघाट क्षेत्र के अमूरतानी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कुलदीप मीना की अगुवाई में थाना अध्यक्ष राजघाट अरुण पवार, चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर अवधेश तथा आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी में एक बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां दस कुंतल से अधिक लहन व शराब नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरण आदि भी बरामद हुआ। सदर तहसीलदार के नेतृत्व में राजघाट पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम के पहुंचने से अमूरतानी में सन्नाटा पसर गया। दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दिया। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने इस दौरान आमूर्तनी में अवैध तरीके से बनाये गए पक्के मकानों व नदी के किनारे कच्ची शराब बनाने के ठिकानों की जांच भी की। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा बरामद दस कुंतल से अधिक लहन, कच्ची शराब व शराब की भट्टी को नष्ट किया गया।
बोले मजिस्ट्रेट 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर कुलदीप मीना ने बताया कि सदर तहसील के अंतर्गत अवैध तरीके से शराब व मादक पदार्थों की निष्कर्षण व तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वैसे तो राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में राजघाट की पुलिस कार्रवाईया करती रहती हैं और शराब भट्ठी को नष्ट करती रहती हैं लेकिन अगले दिन ही उसी तरह पुनः शराब भट्ठियाँ दिखाई देती रहती हैं। जब तक अवैध शराब कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक इसी तरह अवैध शराब भट्टी नष्ट होते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular