Monday, April 20, 2026
Homeअन्यलख़नऊ से प्रयागराज तक इलेक्ट्रिक से चलेंगी ट्रेन

लख़नऊ से प्रयागराज तक इलेक्ट्रिक से चलेंगी ट्रेन

रायबरेली(हि.स.)। अब लख़नऊ से प्रयागराज तक ट्रेन इलेक्ट्रिक से चल सकेगी।इस पूरे ट्रैक के बाकी बचे खंड का भी काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार को वैदिक विधि विधान से इसकी औपचारिक शुरुआत भी कर दी गई।

 मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक ने इसका निरीक्षण कर इसे हरी झंडी दी। गुरुवार से यात्री और मालगाड़ियां इलेक्ट्रिक से चलेगी। ऊँचाहार-लखनऊ रेल खण्ड विद्युतीकरण मार्ग का बुधवार को सफल परीक्षण के बाद स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। ऊँचाहार पहुंचे रेल अधिकारियों ने नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की। एक स्पेशल ट्रेन द्वारा नवनिर्मित रेल विद्युतीकरण मार्ग का निरीक्षण सीआरएस शैलेश पाठक के नेतृत्व में किया गया।
 डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि रेल मार्ग का परीक्षण कर लिया गया है। आगामी गुरुवार से मार्ग पर विद्युत चालित रेल गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। लोगों का मानना है कि रेल विद्युतीकरण के बाद अब इस रूट पर रेलगाड़ियों की संख्या में इजाफा हो जाएगा, जिससे विभिन्न शहरों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी। 
 इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular