Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : वृद्ध ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस...

UP News : वृद्ध ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

बांदा (हि.स.)। बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए सरकार द्वारा अनेक उपाय किए जा रहे हैं और इसके साथ ही कानून को भी प्रभावी बनाया गया है। इसके बाद भी नाबालिग बच्चे यौन शोषण का शिकार हो रहे हैं।ताजा मामला जनपद के बबेरू कस्बे के समीप एक गांव का है।जहां एक 70 वर्षीय कामुक दरिंदे ने 8 साल की बालिका को हवस का शिकार बनाया, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
घटना बबेरू कोतवाली अंतर्गत एक गांव की है।इस बारे में बबेरू के पुलिस उपाधीक्षक सियाराम ने बताया, मंगलवार की शाम करीब बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित वर्ग की आठ साल की बच्ची के साथ उसी गांव के 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति जगदीश पाल उर्फ मुच्छड़ ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी तभी वृद्ध उसे बहलाफुसला कर खेंत की ओर ले गया और घटना को अंजाम दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आज पीड़ित बालिका का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular