Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: यह जिला हुआ कोरोना फ्री, CM ने की तारीफ

UP News: यह जिला हुआ कोरोना फ्री, CM ने की तारीफ

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी का महोबा जिला कोरोना फ्री हो चुका है। महोबा जिले को प्रेरणा देने वाला बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर अगले एक सप्ताह तक जिले में कोई नया मामला नहीं आता है तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा। योगी ने सोमवार को कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि महोबा में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय जिले के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन समेत सभी लोगों को है। संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बना रहे। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। पिछले 24 घंटे में 18 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 52 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं। इस अवधि में प्रदेश में संक्रमण के कुल 213 नए मामले आये हैं जबकि 478 मरीज स्वस्थ होकर उपचारित हुए हैं। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 54 लाख टेस्ट हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 4,163 एक्टिव केस हैं, इनमें से 2,542 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार हो चुकी है।

यह भी पढें : जानें वीकेंड कर्फ्यू में भी क्या खोलने की मिली अनुमति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular