प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के महराजगंज के सिसवा नगरपालिका अंतर्गत बेलवां चौधरी में सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक ईंट-भट्ठे के पास गड्ढे में नहाने के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मांग पर दोनों के शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेलवां चौधरी निवासी 10 वर्षीया शमां पुत्री जमालुद्दीन व उसकी चचेरी बड़ी बहन 11 वर्षीया शबीना पुत्री कमालुद्दीन गांव के कुछ बच्चों के साथ सोमवार की शाम एक ईंट-भट्ठे के पास बकरी चराने गई थीं। पास में ही एक गड्ढे में बरसात का पानी भरा था, जिसमें साथ गए कुछ बच्चे नहाने लगे। यह देख शमां भी गड्ढे में उतर कर नहाने लगी। कुछ ही देर में शमां डूबने लगी, जिसे देख शबीना उसको बचाने के लिए गड्ढे में कूद पड़ी। शमां को बचाने के चक्कर में शबीना भी डूबने लगी। कुछ ही मिनटों में दोनों ने गड्ढे में ही दम तोड़ दिया। साथ गए एक बच्चे ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
