Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:जानें वीकेंड कर्फ्यू में भी क्या खोलने की मिली अनुमति

UP News:जानें वीकेंड कर्फ्यू में भी क्या खोलने की मिली अनुमति

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज से नाइट कोरोना कर्फ्यू में दो घंटे की छूट है। प्रदेश में अब मॉल भी खुल गए हैं वहीं, रेस्त्रां में भी 50 फीसदी क्षमता के साथ बैठने की अनुमति है। हालांकि प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। सोमवार को योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब से शनिवार और रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के साथ धार्मिक स्थल को खोलने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के सुस्त पड़ने के बाद प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन (शनिवार-रविवार) को धार्मिक स्थल खोलने का फैसला लिया हैं। अब शनिवार व रविवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग धार्मिक मान्यताओं की पूर्ति कर सकेंगे। सरकार ने सोमवार को इसका दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस दौरान भी एक समय में धर्म स्थल के अंदर केवल पांच श्रद्धालु ही मौजूद रह सकेंगे।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular