Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयतो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक होने पर मध्य प्रदेश पुलिस के 14 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। ग्वालियर के एसपी ने बताया कि रविवार रात को सिंधिया दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए ग्वालियर आ रहे थे। इस दौरान मध्य प्रदेश बॉर्डर पर उनकी सुरक्षा में चूक हुई। यह प्रकरण सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरैना से ग्वालियर के रास्ते में सिंधिया की सुरक्षा में चूक हुई। दरअसल पुलिसकर्मी सिंधिया के बजाय दूसरी गाड़ी को 8 किलोमीटर तक एस्कॉर्ट करती रही। आठ किलोमीटर आगे चलने के बाद उसे पता चला कि जिस गाड़ी को सुरक्षा दे रहे हैं, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया की नहीं है। हालांकि पायलट वाहन में बैठे पुलिसकर्मियों को जब इसका एहसास हुआ तो सिंधिया की गाड़ी काफी आगे निकल गई थी। इस लापरवाही के लिए 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को सरकार की ओर से जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई है। वह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए ग्वालियर आ रहे थे। शाम के समय मुरैना जिले की पायलट उन्हें फॉलो करती हुई ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी। निरावली के पास मुरैना-ग्वालियर बॉर्डर पर ग्वालियर की पायलट गाड़ी को सांसद सिंधिया को फॉलो करते हुए जय विलास पैलेस ले जाना था।

यह भी पढें : इंग्लैंड में डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कहर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular