Sunday, May 3, 2026
Homeव्यापारबाजार में आ गया CRETA का नया माडल

बाजार में आ गया CRETA का नया माडल

बिजनेस डेस्क

नई दिल्ली! साउथ कोरियन वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी मशहूर मिड-साइज एसयूवी Creta के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल से पर्दा उठा दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी को रूस के बाजार में पेश किया गया है। ये एसयूवी वहां के बाजार में फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को रिप्लेस करेगी, जिसे अब तक बेचा जा रहा था। कंपनी ने इस एसयूवी में कई बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर बनाते हैं। इंडियन मार्केट में मौजूदा मॉडल के लिहाज से इस एसयूवी में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी इस सेकेंड जेनरेशन मॉडल का प्रोडक्शन आगामी 1 जुलाई से शुरू करेगी, और इसे साल के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इस रशियन मॉडल में कंपनी ने एक्सटीरियर के साथ-साथ इसके इंटीरियर में भी कंपनी ने कुछ खास बदलाव किए हैं।

यह भी पढें : इंग्लैंड में डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कहर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular