Monday, November 10, 2025
Homeराज्यस्टालिन सरकार में बड़ा उथल-पुथल

स्टालिन सरकार में बड़ा उथल-पुथल

तमिलनाडु की स्टालिन सरकार में सियासी भूचाल, 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

राज्यपाल ने स्वीकार किया स्टालिन सरकार में मंत्री रहे बालाजी और पोनमुडी के त्यागपत्र

राज्य डेस्क

चेन्नई। तमिलनाडु की स्टालिन सरकार में शनिवार को बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला। मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और डॉ. के. पोनमुडी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने उनके इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि स्टालिन सरकार में मंत्री रहे सेंथिल बालाजी को नौकरी घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच और पोनमुडी को उनके विवादित भाषणों के चलते हटाया गया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद स्टालिन सरकार के मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी।

नये चेहरों को मिलेगी स्टालिन सरकार में जगह
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री ने नये मंत्री को शामिल करने के साथ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया है। मनो थंगराज को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। परिवहन मंत्री एस.एस. शिवशंकर को अब बिजली विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आवास मंत्री मुथुसामी को मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मंत्री आर.एस. राजकन्नप्पन को वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

यह भी पढें: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघों पर संकट

इन बदलावों के जरिए मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक बार फिर स्टालिन सरकार पर नियंत्रण मजबूत करने का प्रयास किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी समय में और भी विभागीय फेरबदल हो सकते हैं। स्टालिन सरकार से सेंथिल बालाजी के इस्तीफे का बड़ा कारण उनके खिलाफ चल रही जांच बताई जा रही है। हाल ही में एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट में बालाजी की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए उनके खिलाफ नए साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। जवाब में बालाजी ने हलफनामे में आरोप लगाया कि याचिका राजनीति से प्रेरित है और यह विपक्ष की साजिश है।

बालाजी का यह भी कहना रहा कि याचिकाकर्ता की मंशा साफ नहीं है और पूरी कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है। हालांकि, कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ा रुख अपनाया था और उन्हें सोमवार तक का समय देते हुए कहा था कि वे खुद तय कर लें कि जेल जाना है या इस्तीफा देना है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियत तिथि से एक दिन पूर्व उन्होंने स्टालिन सरकार से इस्तीफा दे दिया।

14 जून 2023 को हुई थी बालाजी की गिरफ्तारी
घटना की पृष्ठभूमि में यह भी अहम है कि सेंथिल बालाजी को 14 जून 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी उस समय हुई थी जब बालाजी करूर विधानसभा सीट से विधायक थे और पूर्ववर्ती अन्ना द्रमुक सरकार (2011-2015) में परिवहन मंत्री के रूप में कार्यरत थे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं, जिसमें परिवहन विभाग में नौकरी के नाम पर घोटाले के आरोप शामिल हैं। राज्यपाल ने पिछले साल फरवरी में ही बालाजी का मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, लेकिन राजनीतिक कारणों से वे कुछ समय तक स्टालिन सरकार में बने रहे।

स्टालिन सरकार में बड़ा उथल-पुथल
मुख्यमंत्री स्टालिन

यह भी पढें: इंडिया के टाप क्रिकेटर्स की सूची से 3 खिलाड़ी गायब!

ईडी ने खोले थे मनी लॉन्ड्रिंग के पुराने पन्ने
स्टालिन सरकार में मंत्री रहे बालाजी से जुड़ी कहानी को तब और धार मिली जब प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई 2021 में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। ईडी ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकियों के आधार पर जांच शुरू की थी। आरोप था कि बालाजी के कार्यकाल में परिवहन विभाग में भारी भ्रष्टाचार हुआ था और नौकरियों के बदले पैसे लिए गए थे। ईडी के आरोपपत्र में यह भी उल्लेख था कि बालाजी के प्रभाव में पूरी भर्ती प्रक्रिया भ्रष्ट हो गई थी। इस मामले में पीड़ितों ने भी विस्तृत बयान दर्ज कराए थे, जिससे बालाजी की मुश्किलें और बढ़ गईं।

दो मंत्रियों के इस्तीफे से पार्टी में हलचल
स्टालिन सरकार के दो मंत्रियों के त्यागपत्र के बाद तमिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। विपक्षी दलों ने सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएमके पार्टी ने इसे ‘आंतरिक शुद्धिकरण’ करार देते हुए कहा है कि सरकार कानून का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री स्टालिन के करीबी सूत्रों का मानना है कि सरकार की इस कार्रवाई से छवि को सुधारने का प्रयास किया गया है। नई नियुक्तियों और विभागीय बदलावों से जनता का विश्वास वापस पाने की कोशिश की जा रही है। अब सबकी नजरें कल होने वाले नए मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

यह भी पढें: बेनतीजा रहा कोलकाता बनाम पंजाब मुकाबला

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular