संघ शिक्षा वर्ग : भूमि पूजन के साथ औपचारिक तैयारी शुरू
21 मई से लगने वाले संघ शिक्षा वर्ग के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन सम्पन्न
जीवन में संघ के संस्कारों को गहराई तक उतारने का माध्यम है संघ शिक्षा वर्ग-क्षेत्र प्रचारक अनिल जी
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का संघ शिक्षा वर्ग इस वर्ष गोंडा जिले में 21 मई से आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों का शुभारंभ रविवार को भूमि पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन ने संघ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, अयोध्या मार्ग पर आयोजित इस पवित्र कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी, विभाग प्रचारक प्रवीण जी सहित जिले भर से आए सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संघ शिक्षा वर्ग के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुंदरकांड पाठ के माध्यम से बजरंगबली से आशीर्वाद भी मांगा गया।
संघ शिक्षा वर्ग : मंत्रोच्चार और वेदपाठ से गूंजा वातावरण
कार्यक्रम की शुरुआत वेदाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में तुलसीपुर से आए वेदपाठी बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन और वेदपाठ से हुई। हर्षित पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, प्रतीक शुक्ल, सचिन पाण्डेय, शिव शंकर पाण्डेय समेत अन्य बटुकों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संघ शिक्षा वर्ग हेतु भूमि पूजन विभाग संघचालक सोम अग्रवाल ने विधिपूर्वक संपन्न कराया। सुंदरकांड पाठ का संचालन कौशलाधीश उपाध्याय और उनकी टीम ने किया। इस पाठ के माध्यम से आगामी संघ शिक्षा वर्ग के सफल संचालन और कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों के उत्कर्ष के लिए प्रार्थना की गई।

यह भी पढें: पल्लवी पटेल के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जीवन में संस्कार भरने का श्रेष्ठ माध्यम है संघ शिक्षा वर्ग : क्षेत्र प्रचारक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि संघ शिक्षा वर्ग संघ कार्य की जड़ों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना को गहराई से आत्मसात कराने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल संगठन का नहीं, बल्कि राष्ट्र को जागृत करने का एक विराट अभियान है। भूमि पूजन को एक नए संकल्प और ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे इस संघ शिक्षा वर्ग को साधना और तपस्या के रूप में लें।
तप और साधना का अवसर है संघ शिक्षा वर्ग : प्रांत प्रचारक
प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में स्वयंसेवकों से कहा कि संघ शिक्षा वर्ग केवल प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन को संघ के संस्कारों में ढालने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि यह वर्ग सेवा, समर्पण और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि गोंडा जिले में इस प्रकार का प्रयास संघ कार्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को बल प्रदान करेगा। उन्होंने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे संघ शिक्षा वर्ग को अपने जीवन की साधना मानकर इससे जुड़ें और संघ कार्य को नित्य नवीन ऊर्जा दें।

यह भी पढें: इंडिया के टाप क्रिकेटर्स की सूची से 3 खिलाड़ी गायब!
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने बढ़ाई भव्यता
संघ शिक्षा वर्ग के भूमि पूजन मौके पर जिला प्रचारक अनिल जी, नगर प्रचारक सागर जी, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक गण प्रेम नारायण पाण्डेय, विनय द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, राम प्रताप वर्मा, राम प्रकाश गुप्त, ओम प्रकाश पाण्डेय, श्रीमान सिंह, पंकज अग्रवाल, अश्विनी शुक्ल, रणविजय सिंह, धर्मेंद्र पाण्डेय, प्रो. आरके पाण्डेय, डा. एपी सिंह, प्रो. आेंकार पाठक, चंद्रमौलि मिश्रा, डा. ऋषि कुमार सिंह, अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, अकबाल बहादुर तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, अजिताभ दुबे, धीरज दूबे उपस्थित रहे।
इसके अलावा भूपेंद्र आर्य, भवानी भीख शुक्ला, प्रो. एसबी सिंह, आशीष मिश्रा, वेद प्रकाश दूबे, नीरज मौर्या, अजय सिंह, विद्याभूषण द्विवेदी, राजेश तिवारी, दीपक अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, अशोक सिंह, बसंत शुक्ला, अनुपम मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, हरी सिंह बादल, राजेश तिवारी, समेत जिले भर से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने संघ शिक्षा वर्ग में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया।

यह भी पढें: बेनतीजा रहा कोलकाता बनाम पंजाब मुकाबला
पुलिस बल की तैनाती से रहा शांतिपूर्ण वातावरण
संघ शिक्षा वर्ग के कार्यक्रम स्थल पर कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रही। आयोजकों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दिया। संघ शिक्षा वर्ग की तैयारियों के इस भव्य शुभारंभ ने गोंडा जिले में संघ कार्य को नई दिशा और ऊर्जा दी है। स्वयंसेवकों में उत्साह और समर्पण का भाव देखने योग्य था। आगामी 21 मई से छह जून 2025 तक चलने वाला यह वर्ग निश्चित ही संघ कार्य को सशक्त करेगा और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com