रील प्रतियोगिता के विजेता

रील प्रतियोगिता में इन्होंने मारी धमाकेदार बाज़ी!

109 युवाओं ने ट्रांसफार्मिंग गोंडा रील प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग

रील प्रतियोगिता में पर्यटन, पर्यावरण और शिक्षा समेत सात विषयों पर दिखाना था हुनर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। ट्रांसफॉर्मिंग गोंडा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद गोंडा के पर्यटन स्थलों, स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, सामाजिक बदलाव, कृषि और नवाचार जैसे विषयों को रचनात्मक माध्यम से उजागर करना था। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि पिछले माह उनके द्वारा सात भिन्न-भिन्न टापिक पर रील प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें युवाओं को अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करना था।

जिलाधिकारी ने बताया कि रील प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 30 मार्च थी, जिसे बाद में एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था। इस प्रतियोगिता में जनपद के 109 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विविध विषयों पर आधारित प्रेरणादायक रील प्रस्तुत कीं। इनके माध्यम से गोंडा की नई पहचान, पर्यावरणीय चेतना, डिजिटल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती, स्टार्टअप्स व पर्यटन की संभावनाओं को दर्शाया गया।

यह भी पढें: पंचायती राज विभाग की धमाकेदार उपलब्धियां

उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल तक रील प्रतियोगिता के तहत प्राप्त समस्त प्रविष्टियों का परीक्षण कर निर्णायक मण्डल द्वारा बुधवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। उन्होंने बताया कि रील प्रतियोगिता के अंतर्गत जिन प्रतिभागियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है, उनमें विनायक जायसवाल को बैंड प्राइज से नवाजा गया है। इन्हें 21 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांश श्रीवास्तव को पब्लिक चॉइस अवार्ड के लिए चुना गया है। इन्हें 11 हजार का पुरस्कार मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि रील प्रतियोगिता के अंतर्गत वंदना लधवानी को निर्णायक मंडल चयन अवार्ड के लिए चुना गया है। इन्हें भी 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पर्यावरण पर सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग/सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार अंकित श्रीवास्तव को पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

RJ Janshi
जानशी सिंह।

इन्हें मिलेगा थीम आधारित विशेष पुरस्कार

इसके अलावा थीम आधारित विशेष पुरस्कार की श्रेणियों में सिद्धांत पटेल को नया गोंडा नई पहचान, अक्षय द्विवेदी को गोंडा की हरियाली, विनोद कुमार को डिजिटल लर्निंग, अनुराग मौर्या को स्वच्छता जागरूकता, आशुतोष सोनी को महिला सशक्तिकरण, दुर्गेश कुमार सोनी को जैविक और आधुनिक कृषि, जानशी सिंह को युवा स्टार्टअप्स और काव्या सिंह को पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के लिए चुना गया है। इन सभी प्रतिभागियों को भी पांच हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जानशी सिंह श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज गोंडा से संचालित रेडियो अवध 90.8 एफएम में अंशकालिक आरजे है।

यह भी पढें: पहलगाम हमला के बाद केंद्र का कड़ा एक्शन

जिलाधिकारी ने बताया कि रील प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 109 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कुल 2,180 रुपए की व्यवस्था की गई है। कुल पुरस्कार राशि 90,180 निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा, ‘यह नतीजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जारी कर दिए गए हैं। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद गोंडा द्वारा प्रतिभागियों को अगली प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

Neha Sharma 4
जिलाधिकारी नेहा शर्मा।

ट्रांसफॉर्मिंग गोंडा प्रतियोगिता पर डीएम गोंडा का प्रेरक संदेश

जिलाधिकारी ने कहा, ‘रील प्रतियोगिता ने जिले के युवाओं को अपनी रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को मंच देने का अवसर प्रदान किया। पर्यटन, पर्यावरण, शिक्षा और नवाचार जैसे विषयों पर युवाओं की सोच और दृष्टिकोण ने यह साबित कर दिया कि गोंडा संभावनाओं का जनपद है। सभी प्रतिभागियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी ने न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि गोंडा को नई पहचान देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी किया है। जिला प्रशासन आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।’

यह भी पढें: किशोरावस्था और सोशल मीडिया: एक दर्पण या धोखा

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

error: Content is protected !!