Saturday, July 19, 2025
Homeमनोरंजनमंदिर में देवियों के वस्त्र कैसे बदल सकते हैं पुरुष पुजारी-पवित्रा पुनिया

मंदिर में देवियों के वस्त्र कैसे बदल सकते हैं पुरुष पुजारी-पवित्रा पुनिया

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया का विवादित बयान एक बार फिर चर्चा में!

महिला आत्मसम्मान और आस्था की नई प्रतीक के रूप में उभर रहीं पवित्रा पुनिया

मनोरंजन डेस्क

मुम्बई। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इन दिनों एक बार फिर अपनी धार्मिक सोच और विवादित बयानों को लेकर सोशल मीडिया और समाचार जगत में जबरदस्त सुर्खियों में हैं। पवित्रा पुनिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मंदिरों में देवी-देवताओं के वस्त्र पुरुष पुजारियों द्वारा बदले जाने की परंपरा पर सवाल उठाकर बड़ा धार्मिक विमर्श छेड़ दिया है। उन्होंने इसे पुरुष वर्चस्व और परंपरागत व्यवस्था की रूढ़ मानसिकता बताया। पवित्रा पुनिया का यह बयान कई लोगों को चौंकाने वाला लगा है, वहीं सोशल मीडिया पर इसके पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस जारी है।

एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने कहा कि मंदिरों में पुरुष पुजारियों को देवी के वस्त्र बदलते देखना उन्हें असहज करता है। उन्होंने सवाल उठाया, क्या मैं अपनी मां के कपड़े किसी पुरुष से बदलवा सकती हूं? नहीं! यही बात देवी के संदर्भ में भी लागू होनी चाहिए। उनके मुताबिक, यह संवेदनशीलता का विषय है, जिसे लोग अब तक अनदेखा करते आए हैं।

यह भी पढें: सिर्फ नाम के लिए नहीं चलेगी राजनीतिक पार्टियां!

पवित्रा पुनिया ने भगवान शिव का उदाहरण देते हुए कहा, ‘माना कि वह भगवान हैं, पर शायद तुम भूल गए कि जब माता पार्वती स्नान कर रही थीं, तो गणेश भगवान बाहर थे। माता ने उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए लगा रखा था कि स्नान करते समय कोई अंदर न आ सके। आपको याद होगा कि गणेश जी ने शिव जी को भी अदंर जाने से रोक दिया था।’ पवित्रा ने कहा, ’तुम मर्द हो, देवता की पूजा करो और उनके कपड़े बदलो। तुमने कितनी भी साधना क्यों न की हो, पर तुम देवी के कपड़े कैसे बदल सकते? क्या मैं अनुमति दूंगी कि कोई मेरी मां के कपड़े बदले।’

इस मुद्दे को स्पष्ट करते हुए पवित्रा पुनिया ने अपने भाई के साथ एक हल्का-फुल्का संवाद भी साझा किया। ‘अगर मैं तेरे सामने कपड़े बदलूं, तो तुझे चलेगा क्या? भाई के जवाब ‘तू पागल है क्या?’ के जरिए उन्होंने यह जताया कि यह बात निजी मर्यादा और भावनात्मक जुड़ाव से जुड़ी हुई है। पवित्रा का ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इस बात को सही बताया कि मंदिर में पुजारी का देवी के कपड़े बदलना सही नहीं है।

यह भी पढें: अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट? शो के सेट पर बयान से मचा हड़कंप

देवी मंदिर में सिंदूर और जड़ाऊ साड़ी पहने पवित्रा पुनिया की तस्वीरें वायरल
सुहागन लुक में पवित्रा पुनिया का देवी मंदिर दर्शन

विवादित बयान के ठीक बाद पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम पर मांग में नारंगी सिंदूर, हाथों में मेहंदी, जड़ाऊ कंगन और मैरून साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें वह पूर्णतः एक सुहागन के रूप में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने केवल एक शब्द लिखा.. ‘श्री’, जिससे उनके फैंस चौंक गए और सोशल मीडिया पर उनकी गुपचुप शादी की अटकलें तेज़ हो गईं।

हालांकि इन तस्वीरों की असलियत यह निकली कि वह माता सप्तश्रृंगी देवी मंदिर (नासिक) में दर्शन करने गई थीं। वहां श्रद्धा स्वरूप माथे पर सिंदूर और मांग में चंदन लगाया गया था, जिसे कई लोगों ने विवाह का संकेत समझ लिया। मांग में सिंदूर लगाने को लेकर पवित्रा पुनिया ने खुलकर बात की थी। अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि वह बिना शादी के मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं। उन्होंने कहा था कि वह जगत जननी मां के लिए अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं।

वीडियो में वह कह रही थीं, ‘मोहब्बत, अपने देवता के लिए, इष्ट के लिए, अपने भगवान के लिए, अपने प्रभु के लिए। वैसे ही, जैसे हनुमान जी ने श्रीराम के लिए अपनी मांग में सिंदूर न भरके पूरा नहा लिया था। वैसे ही मैं, अपनी मां के लिए, जो जगत जननी है, उनके लिए अपनी मांग में सिंदूर लगाते हैं। आप भी लगाया करिए। किसने मना किया है? जय माता दी।’

यह भी पढें: रथ यात्रा हादसा: हाथी बेकाबू होने से मची भगदड़, कई घायल!

दरअसल पवित्रा पुनिया का नाम एजाज खान से पहले पारस छाबड़ा, प्रतीक सहजपाल और सुमित माहेश्वरी से जुड़ चुका है। चार बार प्यार में पड़ने के बावजूद उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला। एजाज खान से रिश्ते में वे लंबे समय तक साथ रहीं, लेकिन कुछ समय बाद उनका यह रिश्ता भी टूट गया। उन्होंने कहा कि अब वह किसी भी प्रेम संबंध या शादी को लेकर उत्साहित नहीं हैं, बल्कि ‘आध्यात्मिक प्रेम और परमात्मा के समर्पण’ में अपनी शांति ढूंढ़ रही हैं।

एजाज खान से ब्रेकअप के बाद से पवित्रा पुनिया की निजी ज़िंदगी को लेकर भी अटकलें जारी हैं। इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि अब वे शादी नहीं करेंगी और पूरी ज़िंदगी भगवान की सेवा में बिताएंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं भगवान से शादी करूंगी। मेरे लिए अब यही रिश्ता सर्वोच्च है।’ पवित्रा पुनिया इन दिनों विवादों और धर्म-संवाद के बीच खड़ी होकर स्त्री अस्मिता, धार्मिक परंपराओं और निजी आस्था पर अपनी अलग आवाज़ दर्ज करा रही हैं। जहां एक ओर वे परंपराओं पर सवाल उठाकर सामाजिक विमर्श को दिशा दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर वे नारी आध्यात्मिकता की मिसाल भी बन रही हैं।

पवित्रा पुनिया का देवी-वस्त्र विवाद और सुहागन रूप की तस्वीरों से मचा बवाल
अपने पूर्व प्रेमी एजाज खान के साथ पवित्रा पुनिया

यह भी पढें: UP के 70 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द!

RELATED ARTICLES

Most Popular