करण कुंद्रा के सवाल पर मुस्करा कर चुप रह जाती हैं अंकिता लोखंडे
मनोरंजन डेस्क
मुंबई। क्या टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं? इस सवाल ने सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में खलबली मचा दी है। रियलिटी शो ’लाफ्टर शेफ्स 2’ के हालिया प्रोमो में अंकिता ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, जिसके बाद से बधाईयों का तांता लग गया है। हालांकि, अब तक इस संबंध में एक्ट्रेस या उनके पति विक्की जैन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक शो के दौरान मजाकिया अंदाज़ में अंकिता के हाथ से कोई सामग्री छीनकर भाग जाते हैं। इस पर अंकिता उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ती हैं लेकिन फौरन रुक जाती हैं और कहती हैं, मैं प्रेग्नेंट हूं, मैं भाग नहीं सकती। उनके इस वाक्य ने शो में मौजूद सभी को चौंका दिया, और दर्शकों को भी।
इसके तुरंत बाद करण कुंद्रा उनकी ओर तेजी से बढ़ते हैं और पूछते हैं, क्या यह सच है? क्या आप प्रेग्नेंट हैं? इस सवाल पर अंकिता मुस्कराती हैं और चुप रह जाती हैं। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी चुप्पी और मुस्कान ने इस बात को और रहस्यमय बना दिया है।
यह भी पढें: Texmaco Rail के शेयरों में 5 दिनों से बुलेट जैसी रफ्तार
अंकिता लोखंडे के इस प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब तक की सबसे अच्छी खबर।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘बधाई अंकिता मैम।’ वहीं, कुछ फैंस ने पहले से ही यह अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि कहीं अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट तो नहीं हैं।
इस तरह की खबरें तब और विश्वसनीय लगने लगती हैं जब कोई सेलेब्रिटी खुद ऑन स्क्रीन या पब्लिकली ऐसा बयान दे। हालांकि यह भी संभव है कि यह रिएलिटी शो के कंटेंट का हिस्सा हो या स्क्रिप्टेड मोमेंट हो, लेकिन जब तक आधिकारिक तौर पर इसका खंडन नहीं होता, फैंस की उम्मीदें और बधाइयां जारी हैं।

अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में अपने मंगेतर और बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत 2018 में हुई थी। दोनों की शादी और प्री-वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। शादी के बाद से ही यह कपल कई रियलिटी शोज़ और सोशल इवेंट्स में साथ नजर आ रहा है। अब इस नए संभावित मोड़ ने इनकी ज़िंदगी में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
यह भी पढें: साइबर कॉलर ट्यून अचानक बंद!
इससे पहले अंकिता, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। सुशांत की मौत के बाद अंकिता काफी समय तक मीडिया से दूर रहीं, लेकिन फिर फिल्मों और टीवी के माध्यम से उन्होंने वापसी की और लगातार दर्शकों के बीच बनी रहीं।
शो ’लाफ्टर शेफ्स 2’ के इस प्रोमो ने जहां कंटेंट के स्तर पर हल्का हास्य जोड़ा है, वहीं निजी जीवन से जुड़ी इस तरह की घोषणा ने फैंस को भावुक और उत्साहित दोनों कर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं या यह सिर्फ शो का हिस्सा था। इस तरह की संभावनाओं में ही स्टारडम की असली चमक होती है, जब एक शब्द लाखों दर्शकों की भावनाओं से जुड़ जाता है।
यह भी पढें: सिर्फ नाम के लिए नहीं चलेगी राजनीतिक पार्टियां!