Saturday, July 12, 2025
Homeराज्यIndrayani river पर बना पुल ढहा, 5 पर्यटकों की मौत, 38 लापता

Indrayani river पर बना पुल ढहा, 5 पर्यटकों की मौत, 38 लापता

लोहे से Indrayani river पर बना पुल हो गया था जर्जर! 38 लापता, रेस्क्यू टीम तैनात

राज्य डेस्क

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में Indrayani river पर बना एक पैदल पुल रविवार दोपहर अचानक टूट गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के बहने की आशंका है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक 38 लोग लापता हैं। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Indrayani river पर बना लोहे का पुल टूटने की घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर पहले ही बढ़ा हुआ था। संत तुकाराम महाराज से जुड़े धार्मिक नगर देहू में स्थित यह पुल पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। रविवार होने के कारण पुल पर भारी भीड़ थी, इसी दौरान अचानक पुल का एक हिस्सा ढह गया और कई लोग नदी में गिर गए।

Indrayani river का पुल ढहने से 2 पर्यटकों की मौत
Indrayani river का पुल ढहने से 5 पर्यटकों की मौत

यह भी पढ़ें: Landslide Incident: मथुरा में टीला खिसकने से 7 मकान धराशायी, 3 की मौत

125 लोग मौजूद, मोटरसाइकिलें भी थीं पुल पर

पूर्व छावनी बोर्ड उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने बताया कि हादसे के समय Indrayani river पर बने पुल पर करीब 125 लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग मोटरसाइकिल लेकर भी पुल पर चढ़े थे। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि पुल के गिरने की घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अनुमान है कि 20-25 लोग नदी में बह गए, जिनमें से कुछ को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि कुछ अब भी लापता हैं।

हादसे वाली जगह पुणे से 30 किमी दूर

पुणे से कुंडमाला की दूरी 30 किमी है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में एंट्री करने से पहले स्थित है। वीकेंड पर Indrayani river पर बने पुल को देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की स्थिति की निगरानी

राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मैंने मंडलायुक्त, तहसीलदार और पुलिस आयुक्त से बात की है। फिलहाल कुछ लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जबकि कुछ लापता हैं। जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, मौतों पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
Indrayani river पर बना पुल ढहा, 5 पर्यटकों की मौत, 38 लापता
Indrayani river का ढहा पुल देखते लोग

एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर

Indrayani river पर बने पुल के बह जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुणे ग्रामीण पुलिस और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट के अधीन तलेगांव दाभाड़े पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और 5-7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। साथ ही 10 से 12 एम्बुलेंस घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

सुप्रिया सुले ने जताई चिंता

कुंडमाला, मावल में Indrayani river पर बना पुल गिर गया है। कुछ नागरिकों के बहने की आशंका है। मैंने पुणे के जिलाधिकारी से बात की है, और आवश्यक मदद मौके पर भेजी जा रही है। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि मानसून पर्यटन के दौरान सतर्क रहें और सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें।

सुप्रिया सुले, एनसीपी सांसद

पूर्व में उठे थे पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल

स्थानीय निवासियों के अनुसार, Indrayani river पर बने इस पुल की मरम्मत 4–5 साल पहले की गई थी लेकिन इसकी स्थिति को लेकर बार-बार चिंता जताई जा रही थी। इसके बावजूद भारी भीड़ और मोटरसाइकिलों की आवाजाही से पुल पर अनावश्यक दबाव बना, जो अंततः हादसे की वजह बना।

मोरबी ब्रिज हादसे में मारे गए थे 135 लोग

Indrayani river की घटना से पहले गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे।

Indrayani river पर बना पुल ढहा, 5 पर्यटकों की मौत, 38 लापता

यह भी पढ़ें: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति का बहराइच में बड़ा ऐलान

RELATED ARTICLES

Most Popular