Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने कैलाश वर्मा व टीपी सिंह...

Gonda News:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने कैलाश वर्मा व टीपी सिंह महामंत्री

विकास सोनी

गोण्डा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला और तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंत्री पद पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ, जबकि जिला उपाध्यक्ष और प्रचार मंत्री पद पर मतदान प्रक्रिया से पदाधिकारी चुने गए। तहसील स्तरीय कार्यकारिणी हेतु चारों तहसीलों में सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एसपी मिश्र और अंचल श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में विविध प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान की घोषणा की गई। नामांकन और वापसी उपरांत जिलाध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ वर्मा, महामंत्री पद पर तेज प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिला मंत्री पद पर जगत राम अग्रवाल, योगेश पाण्डेय, श्याम प्रकाश तिवारी, धीरेंद्र सिंह बिसेन चुने गए। जिला उपाध्यक्ष पद पर मतदान प्रक्रिया से ज्ञान प्रकाश मिश्र, प्रदीप गुप्ता तथा रुद्रेक्ष प्रताप सिंह जिला प्रचार मंत्री पद पर निर्वाचित किए गए। इसी तरह सदर तहसील में ओम शर्मा अध्यक्ष, दिलीप कसौधन उपाध्यक्ष, हरीश चंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार यादव मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। कर्नलगंज तहसील में लखन लाल शुक्ला अध्यक्ष, सचिन रस्तोगी उपाध्यक्ष, अनिल द्विवेदी कोषाध्यक्ष और चंद्रशेखर पांडेय मंत्री पद पर चुने गए। तरबगंज तहसील में अखिलेश तिवारी अध्यक्ष, प्रदीप यादव उपाध्यक्ष, घनश्याम जायसवाल कोषाध्यक्ष, संजीव पांडेय मंत्री पद पर चुने गए। इसी तरह मनकापुर तहसील में सुधांशु गुप्ता अध्यक्ष, अशफाक आलम उपाध्यक्ष, श्याम बाबू कमल को कोषाध्यक्ष और यज्ञ नारायण मिश्र मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

यह भी पढें : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का पुनर्गठन जल्द, संयोजक मण्डल गठित

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular