Tuesday, August 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:भोला खोजें भांग क गोला, भोला भंगिया गइल हेराय

Gonda News:भोला खोजें भांग क गोला, भोला भंगिया गइल हेराय

संवाददाता

गोण्डा। संस्कार भारती और काव्य कुंज के निर्देशन में काव्य गोष्ठी का नवम् वार्षिकोत्सव लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के आचार्य डॉक्टर ऋषिकेश सिंह के जानकी नगर स्थित आवास पर मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संपन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्य भूषण डॉक्टर सूर्यपाल सिंह ने की और संचालन प्रख्यात कवि अवधेश सिंह ने किया। इस काव्य गोष्ठी में देवीपाटन मंडल के जाने-माने कवियों और शायरों ने शिरकत किया। इस अवसर पर मेजबान डॉ. ऋषिकेश सिंह ने बनारसी भोजपुरी में अपनी रचना ’भोला खोजे भांग क गोला; भोला भंगिया गइल हेराय’ प्रस्तुत किया। कवयित्री ज्योतिमा शुक्ला ‘रश्मि’ ने पढ़ा : ’धड़कनों में शोर है इस शोर में एक साज है।’ राम कुमार नवीन ने कहा ’कंबर कांधे धरे अब जाड़ा, विदाई की मानो राह खड़ा है।’ कल्याण गोंडवी ने सुनाया : ‘कलियां अब तो झूम-झूम के घूंघट पट खोलेंगी।’ अवधेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया ’अद्भुत ज्ञान निखार दे मां शारदा सर्वज्ञ।’ इसी तरह से सूफी गोंडवी ने अपनी रचना ’किताबों के पन्नों में मोहब्बत के अल्फाज ढूंढते हैं’ सुनाया और केसर गोंडवी ने ’ए जमाने मेरे दिल को कब तलक बहलाएगा’ सुनाया। बीपी सिंह वत्स ने ’इन्हें भी हक है इनको भी मुस्कुराने दीजिए’ प्रस्तुत किया। ओंकार नाथ तिवारी ने ’अब वसंत ऋतु आवत है री’ गीत प्रस्तुत किया। अजय मिश्र ने ’थे गुरु आचार्य टीचर सर हैं हम’ सुनाया। ओम प्रकाश शुक्ल ने सुनाया : ’चले गए वह मुझे गम की अमानत देकर।’ कवयित्री डॉक्टर उमा सिंह ने प्रस्तुत किया : ’चलो सखी नाच आई।’ राजवीर गोस्वामी ने ’मुझे तो केवल मेरी खोजती है’ प्रस्तुत किया। जाने माने शायर अजम गोंडवी ने ’हक़ीक़त है कोई कहानी नहीं है; यह किसने कहा रुक सुहानी नहीं है’ प्रस्तुत किया। शिवाकांत मिश्रा विद्रोही ने वीर रस की रचना प्रस्तुत की। दानिश ने अपनी रचना ’यह बसंत है इसमें कुछ जादू जरूर है’ प्रस्तुत की। प्रख्यात साहित्यकार यज्ञ राम मिश्रा ने बसंती बयार बही सुनाकर मन मोह लिया। साहित्य गौरव डॉक्टर सूर्यपाल सिंह ने अपनी रचना ’दीया बाती का समय है घर चलें’ सुनाया। काव्य गोष्ठी में कुल 40 कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जिसमें ओमप्रकाश केसर, पिंटू सिंह, विषदेव पांडे, उमा शंकर शुक्ल प्रजागर, परीक्षित तिवारी, सुंदरम त्रिपाठी, पुनीत चतुर्वेदी, नज्मी कमाल, इमान गोंडवी, अभिषेक श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद तिवारी मसीहुद्दीन रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular