छपिया थाने में अज्ञात के खिलाफ वीडियो वायरल करने का मुकदमा
महिला बोली-जिलाध्यक्ष मेरे भाई समान, लड़खड़ाने पर मुझे केवल सहारा दिया
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप और एक महिला से जुड़ा कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अब नया मोड़ ले चुका है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला अब सामने आ गई है और उसने छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए दावा किया है कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है।
एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, महिला ने इसे ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनकी और भाजपा नेता की छवि धूमिल करना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमर किशोर कश्यप उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं और उनके बीच कोई अनुचित रिश्ता नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अश्लील वीडियो प्रकरण में दिख रही महिला के अनुसार, घटना 12 अप्रैल की रात की है जब वह लखनऊ से लौट रही थीं। तबीयत खराब थी और चक्कर आ रहे थे। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन कर मदद मांगी। जिलाध्यक्ष उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव कर पार्टी कार्यालय लेकर आए। महिला ने बताया कि उन्होंने ऊँची हील की सैंडल पहनी थी, जिससे सीढ़ियां चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वे गिरने ही वाली थीं, तभी पीछे चल रहे कश्यप ने उन्हें थाम लिया।
यह भी पढें: भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल

महिला ने स्पष्ट कहा कि वायरल वीडियो में यही क्षण है लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत संदर्भ में दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा ‘मैं कोई नादान बच्ची नहीं हूं। दो बच्चों की मां हूं और भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हूं। मैं पिछले साढ़े तीन वर्षों से अमर किशोर कश्यप को जानती हूं। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध हैं। जो लोग यह कहानियां गढ़ रहे हैं, वे मेरी और अध्यक्ष जी की इज्जत से खेल रहे हैं।’
भाजपा जिलाध्यक्ष अश्लील वीडियो की महिला ने कहा कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो वह न्यायालय में मानहानि का दावा ठोंकेंगी और जरूरत पड़ी तो महिला आयोग से भी न्याय मांगेंगी। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी महिला को सहारा देना गलत नहीं है, और उस रात अगर जिलाध्यक्ष उन्हें नहीं थामते, तो वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकती थीं। महिला ने अंत में कहा ‘अमर किशोर कश्यप मेरे लिए परिवार जैसे हैं। मैं उनके चरित्र और व्यवहार को भलीभांति जानती हूं। यह पूरा वीडियो राजनीतिक मकसद से फैलाया गया है ताकि भाजपा और उनके पदाधिकारियों को बदनाम किया जा सके।’
भाजपा जिलाध्यक्ष अश्लील वीडियो प्रकरण पर थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि प्रकरण मे महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
यह भी पढें: श्रावस्ती हादसा: नहर में डूबे दो सगे भाई
बताते चलें कि गोंडा जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कथित रूप से अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। किसी कार्यकर्ता ने इस वीडियो को वायरल करते हुए जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पार्टी नेतृत्व को भेज दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अश्लील वीडियो प्रकरण पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com
📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें
✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।
📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com
📣 महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान
आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!
मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!
हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।
हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।
कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।
कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।