Monday, November 10, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाभाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल

भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल

पार्टी की महिला कार्यकर्ता संग अश्लील हरकत करते दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष

पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

संवाददाता

गोंडा। जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप कथित रूप से अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी व संगठन में हड़कंप मचा है। बताया जाता है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की है। आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की चाल बताया है।

12 अप्रैल 2025 की है घटना

जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करने का यह वीडियो बीते 12 अप्रैल का है। पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो के अनुसार, घटना की रात 9.34 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचते हैं। इस बीच एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंच जाता है। नेता जी उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात करते हैं और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोलते हैं। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरती है और तेज कदमों से कार्यालय की सीढियों की तरफ चली जाती है। नेता जी भी उसके पीछे-पीछे ऊपर चले जाते हैं और सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। वीडियो में दिख रही महिला पार्टी कार्यकर्ता बतायी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी और संगठन में हड़कंप मच गया है।

पार्टी कार्यकर्ता ने प्रदेश नेतृत्व को भेजी शिकायत

भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक पार्टी कार्यकर्ता ने इसे शर्मनाक बताते हुए इसकी शिकायत पार्टी नेतृत्व से किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि सीढियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था। उन्होंने उसे संभालने के लिए पकड़ लिया था। विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

भाजपा नेता से सात दिन में जवाब तलब

भाजपा जिलाध्यक्ष की अश्लील हरकत करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पडा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको इस आशय से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

भारत की अर्थव्यवस्था का ग्राफ
संवाद सूत्र भर्ती सूचना

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular