-लाखों रुपये का सामान जलकर राख
देवरिया (हि.स.)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सब्जी मंडी में विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग गई। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापारियों के लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बरई वार्ड स्थित सब्जी मंडी में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। वहां पर मौजूद लोगों के सहयोग से दुकानदारों ने उपकेंद्र फोन करके बिजली कटवाएं। इसके बाद लोगों ने घरों से बाल्टी में पानी भरकर और बरसात के पानी से आग बुझाने लगे। घंटों परिश्रम के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
विद्युत शार्ट सर्किट से सब्जी दुकानदार नुरैन रैनी, नूर मोहम्मद, झम्मन, बबलू रैनी, मुमताज, शाकिर अली, भोलू, अब्बास, झीनक, गुल्लू, मंगल प्रसाद, रसीद, अमित सोनकर, जुल्फिकार अली, मोहरम, शेरू सोनकर, लवकुश साहनी, रामनगीना सोनकर की दुकान में रखा सब्जी, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, नगदी रुपये सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गये। दुकानदारों के अनुसार लगभग आग से दुकान में रखा तीन लाख का नुकसान हुआ है।
ज्योति/दीपक
