Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए

वाराणसी (हि.स.)। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर हरहुआ रिंगरोड पर सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और अन्य मौके पर पहुंचे।

बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ में बड़ागांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहनिया में चौकी प्रभारी को गोली मारने वाले बिहार के बदमाश रात को किसी भी वक्त हरहुआ वाजिदपुर रिंग रोड के रास्ते शहर में आने वाले है। इसके बाद पुलिस ने वाजिदपुर भेलखा के समीप रिंगरोड पर घेराबंदी की। तड़के एक काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों को आता देख पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत किया। यह देख बदमाश गोली चलाने लगे। यह देख क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस टीम को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच का आरक्षी शिव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कुछ ही देर में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। इनका तीसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। मौके से पुलिस ने एक नाइन एमएम पिस्टल और एक 32 बोर की पिस्टल बरामद किया है।

श्रीधर/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular