Saturday, September 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबिना मास्क लगाए घूमने वालों से अब तक वसूला गया 40 हजार...

बिना मास्क लगाए घूमने वालों से अब तक वसूला गया 40 हजार अर्थदण्ड

जिला सरगुजा (अम्बिकापुर) छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु संयुक्त निगरानी दल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के चैक-चैराहों, दुकानों, सब्जी बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही कर अर्थदंड वसूला जा रहा है तथा लोगो को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाईश दी जा रही है। राजस्व, नगर निगम तथा पुलिस की दो संयुक्त टीम द्वारा 25 फरवरी से निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले अब तक 464 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 40 हजार 630 रुपये अर्थदण्ड की वसूली की है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार शहर में कई व्यवसायिक गतिविधियो के संचालन की अनुमति देने तथा निगरानी में ढील देने से लोग कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतने में रुचि नही ले रहे जिससे बिना मास्क लगाए ही घूमने लगे हैं । सब्जी बाजारों में भी भीड़ देखी जा रही है। इससे संक्रमण बढ़ने की रफ्तार तेज होने की आशंका बढ़ गई है। स्थिति का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री झा के द्वारा संयुक्त टीम गठित कर जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ ही दुकानों व सब्जी बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular