लूट की चार बाइक व हजारों की नकदी बरामद
झांसी(हि.स.)। जनपद में अपराध और अपराधी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार बाइक व तीस हजार की नकदी, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। यह अभियान बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एक पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र सिंह व सीओ सदर ने दी। बताया की अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक अपने पुलिस बल के साथ गस्त पर मौजूद थे। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। जिन्हें रोकने पर वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
पूछताछ में पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम लहर ठकरपुरा निवासी रामजी यादव और विष्णु राजपूत बताया। पूछताछ में दोनों ने एक लूट और एक चोरी की घटना का जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीस हजार की नकदी, एक तमंचा कारतूस और चार बाइक बरामद किया है।
महेश
