Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: नहर में बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव, तफ्तीश...

UP News: नहर में बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बाराबंकी (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहाय नहर में गुरुवार को बोरी में 18 वर्षीय लड़की का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 
कोतवाली बदोसराय से होकर गुजरने वाली शारदा सहाय नहर में पानी कम होने के कारण अन्दर बोरी में लड़की का शव दिखा। ग्रामीणों ने नहर से बोरी को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले​ लिया। 
क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि नहर में एक बोरी के अंदर लड़की का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 18 से 20 साल की है। लड़की के गले में निशान मिले है। प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम होता है कि लड़की की गला दबाकर या किसी ने रस्सी से गला घोंट कर हत्या की है। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच के लिए टीम को लगाया गया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular