Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : टेरर फंडिंग के मामले में एटीएस ने मोबाइल की...

UP News : टेरर फंडिंग के मामले में एटीएस ने मोबाइल की दुकान में मारा छापा

गोरखपुर (हि.स.)। टेरर फंडिंग के मामले की जांच कर रही आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मंगलवार को एक मोबाइल की दुकान में छापा मारा है।

एटीएस के मुताबिक, गोलघर के बलदेव प्लाजा नईम एंड संस मोबाइल शॉप पर छापा मारा है। कर्मचारियों को बाहर निकाल कर दुकान मालिक से टीम पूछताछ कर रही है। 

करीब दो घंटे से ज्यादा एटीएस की टीम छानबीन कर रही है। एटीएस के छापे के बाद से बलदेव प्लाजा में हड़कंप मच हुआ है। अधिकांश दुकानदारों ने कस्टम टीम के छापे के अंदेशे में अपनी दुकानें बंद कर ली है। एहतियात के तौर पर क्राइम ब्रांच और कैंट थाने की पुलिस को भी बलदेव प्लाजा में मौजूद है। 

इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने की बात कहकर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular