Up board result : इंटर मीडियट की सेकंड टापर उन्नति सिंह व अन्य मेधावी।

Up board result : हाईस्कूल व इंटर के ये हैं टापर!

गोंडा के छात्र-छात्राओं ने Up board result में किया बेहतर प्रदर्शन

Up board result में अनिमेष और अभिजीत रहे हाईस्कूल व इंटर के जिला टापर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। Up board result 2025 को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश की निगाहें शुक्रवार को जब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परिणाम पर टिकी थीं, तब गोंडा जिले ने उम्मीदों के अनुरूप ही नहीं, बल्कि उससे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि इस बार राज्य स्तरीय टॉप टेन सूची में गोंडा के छात्र जगह नहीं बना सके, फिर भी जिले के नतीजे ने पूरे मंडल में एक दमदार संदेश दिया।

Up board result 2025 के अंतर्गत हाईस्कूल का पास प्रतिशत 93.83 और इंटरमीडिएट का 79.83 रहा। हाईस्कूल में जिले के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्र अनिमेष सिंह ने 600 में से 576 अंक पाकर 96 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट में आरए यादव स्मारक इंटर कॉलेज के अभिजीत मौर्य ने 92.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप किया। इन दोनों छात्रों की मेहनत और सफलता ने यह साफ कर दिया कि जिले के विद्यार्थी लगातार गुणवत्ता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Up board result 2025 में बेटियों की झलक भी दमदार
हाईस्कूल में दूसरा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इटियाथोक की छात्रा कोमल जायसवाल ने 95.83 प्रतिशत अंक पाकर हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रहे दयानंद शिक्षा संस्थान मंगुरा बाजार इंटर कॉलेज के छात्र शनि दूबे, जिन्होंने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट वर्ग में दूसरा स्थान तमन्ना वारसी (चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, करनैलगंज) को मिला, जिनके अंक 92.20 प्रतिशत रहे। तीसरे स्थान पर एसएसके इंटर कॉलेज चंदवतपुर के कृपा शंकर पांडेय 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ रहे।

यह भी पढें: Pahalgam attack : भारत को इन बड़े देशों का मिला समर्थन

Up board result 2025 में कायम रखी प्रतिष्ठा
इस वर्ष हाईस्कूल में 49362 छात्र-छात्राएं नामांकित थे, जिनमें से 45903 ने परीक्षा दी और 43060 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.81 रहा। इंटरमीडिएट में कुल 45788 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 43174 ने परीक्षा दी और 34465 छात्र सफल हुए। इस वर्ग का पास प्रतिशत 79.83 रहा। इस बार राज्य की टॉप टेन सूची में गोंडा का नाम नहीं आ सका, जबकि पिछले वर्षों में जिले के मेधावी छात्रों ने राज्य स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। फिर भी जिले के कई विद्यालयों ने सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर एक भरोसेमंद शैक्षिक माहौल का प्रमाण दिया है।

Up board result : अपने परिजनों के साथ उन्नति सिंह।
अपने परिजनों के साथ उन्नति सिंह।

Up board result 2025 में उन्नति ने हासिल किया दूसरा स्थान
उन्नति सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में गोंडा जिले में द्वितीय स्थान हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की इस होनहार छात्रा ने अपनी मेहनत, लगन और समय प्रबंधन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार पवन देव सिंह और परिवार के सहयोग ने उनकी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्नति ने हाईस्कूल में भी 86.5 फीसद अंक प्राप्त किए थे, और अब इंटरमीडिएट में जिले में दूसरा स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित किया है। स्कूल प्रबंधन ने उन्नति की सफलता पर गर्व जताते हुए एक सम्मान समारोह की घोषणा की है।

यह भी पढें: गोंडा में गोली मारकर युवक की हत्या

Up board result : जिले का थर्ड टापर शनि दूबे
जिले का थर्ड टापर शनि दूबे!

Up board result 2025 में शनि ने दिखाई प्रतिभा
Up board result 2025 में दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज मंगुरा बाजार का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या प्रतिभा तिवारी ने बताया कि हाई स्कूल के छात्र शनि दुबे ने जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि विद्यालय दिव्या पांडेय ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शाहीन बानो 87.16 अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा नैन्शी दूबे ने 86.5 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में चौथा, वैष्णवी जायसवाल 86.16 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पांचवा स्थान हासिल किया है।

Up board result 2025 : इसी प्रकार इंटर में तराना बानो ने 84.4 अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान ममता पाल ने 83.6 अंक अर्जित कर दूसरा सिद्धि पांडेय ने 78.8 अंक अर्जित कर तीसरा नंदिनी शुक्ल ने 78.4 अंक अर्जित कर चौथा चंदन मिश्र ने 77.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक सवल बिहारी मिश्र समेत शिव शंकर नाथ मिश्र ,भोला नाथ मिश्र, राहुल तिवारी, राकेश पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद सिंह, देवेंद्र बाजपेई, अजय कुमार मिश्र आदि ने मेधावियों को बधाई दिया है।

यह भी पढें: Rice Mill Tragedy : 5 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर

शनि दूबे को गणित में मिला 100 में 100
Up board result 2025 में जनपद में तीसरा स्थान लाने वाले शनि दुबे के पिता शिव कुमार दुबे पेंटिंग का काम करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता कलावती दुबे घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती है। शनि दुबे ने बताया कि स्कूल से जाने के बाद घर पर छह घंटे की पढ़ाई ने तीसरा रैंक दिला दिया है। गणित में 100 में 100 नंबर मिले। अंग्रेजी में 99, विज्ञान में 98, हिंदी में 97, संस्कृत में 95 तथा सामाजिक विज्ञान में 85 अंक मिला है। सनी ने बताया की यदि सामाजिक विज्ञान की कॉपी का ठीक से मूल्यांकन किया गया होता तो उसमे भी 95 के ऊपर नंबर मिलता। वह सामाजिक विज्ञान की कॉपी री-चेक कराने के लिए फार्म डालेंगे।

up board result : मोहम्मद जुहैब और नितिन।
मोहम्मद जुहैब और नितिन।

इन्होंने भी क्षेत्र का बढ़ाया मान
Up board result 2025 में कर्नलगंज के मोहम्मद जुहैब और नितिन मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। मोहम्मद जुहैब, जिनके पिता उबैदुर्रहमान जनसेवा केंद्र संचालक हैं, ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 519 अंक (86.5þ) हासिल किए। वहीं, किसान रिंकू मिश्रा के बेटे नितिन मिश्रा ने 600 में से 560 अंक (93.33þ) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 25 अप्रैल 2025 को घोषित यूपी बोर्ड के परिणामों में इन दोनों होनहार छात्रों की सफलता ने क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी। स्वजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने दोनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढें: पाक पर भारी पड़ेगा शिमला समझौता का निलंबन

Up board result 2025: हाईस्कूल के टापर
नाम प्रतिशत
अनिमेष सिंह 96.00
कोमल जायसवाल 95.83
शनि दूबे 95.67
सर्वेश कुमार चौरसिया 95.33
सदफ खान 95.00
आशुतोष शुक्ला 94.83
आदर्श कौशल 94.50
आराध्या मिश्रा 94.33
सरिता मौर्या 94.33
शुभि मिश्रा 94.33
गगन शुक्ला 94.33
सुशांत कुमार मिश्रा 94.17
Up board result 2025: इंटर टॉप टेन की सूची
अभिजीत मौर्या 92.40
तमन्ना वारसी 92.20
कृपा शंकर पांडेय 91.60
सोनिका तिवारी 91.00
सिंपी मौर्या 90.60
प्रियांशु श्रीवास्तव 90.40
आरती गुप्ता 90.40
हैप्पी मिश्रा 90.00

यह भी पढें: पाक से आई Seema Haider का अब क्या होगा?

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

error: Content is protected !!