महिला दारोगा हो गई Love Jihad की शिकार!
इश्तिहाक ने अमन नाम बताकर महिला दारोगा को फंसाया
जन विरोध होने पर दो माह बाद Love Jihad का आरोपी हुआ गिरफ्तार
राज्य डेस्क
भोपाल । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में Love Jihad का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं बल्कि महिला सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता जताई है। भोपाल की रहने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) को एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसा लिया और बाद में शादी कर ली। मामला जब सामने आया तो महिला के पास शिकायत के सिवाय कोई चारा नहीं बचा था, लेकिन पुलिस ने भी इस मामले को तीन महीनों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया।
Love Jihad का यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने फरवरी 2025 में मंडीदीप थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी युवक ने खुद को अमन सिंह बताकर न केवल दोस्ती की बल्कि शादी भी कर ली।
महिला एसआई ने 2019 में भोपाल में आरक्षक पद पर कार्य करते समय युवक से संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर विवाह हो गया। लेकिन 2020 में जब एक मकान की रजिस्ट्री हुई, तो महिला को दस्तावेज में उसका असली नाम ‘इश्तिहाक अहमद’ पता चला। यह Love Jihad का वह मोड़ था, जहां महिला ठगी हुई महसूस कर रही थी।
यह भी पढें: बहराइच के सालार मसूद गाजी मेले पर प्रतिबंध
इश्तिहाक का व्यवहार समय के साथ बदलता गया। वह महिला एसआई के साथ आए दिन घरेलू हिंसा करने लगा, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न उसका रोज़ का व्यवहार बन गया। महिला ने फिर भी परिवार बचाने का प्रयास किया, खासतौर पर अपने बेटे की खातिर। लेकिन जब अत्याचार हद से पार हो गया, तो 19 फरवरी को उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शुरुआती शिकायत केवल घरेलू हिंसा और मारपीट की थी, लेकिन Love Jihad के इस मामले में बाद में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं।
भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में कैफे चलाने वाला इश्तिहाक अहमद अब रायसेन पुलिस की गिरफ्त में है। शुक्रवार को उसे भोपाल से गिरफ्तार किया गया। रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे के अनुसार आरोपी पर धोखाधड़ी, मारपीट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस Love Jihad केस के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढें: नए सिरे से भड़क सकता है भारत बांग्लादेश विवाद!
औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि महिला अपने बेटे के चलते आरोपी के साथ रह रही थी। जब नाम सामने आया तब भी उसने तुरंत शिकायत नहीं की, लेकिन जब हालात असहनीय हो गए, तो उसने न्याय के लिए कदम उठाया।
यह मामला न केवल Love Jihad की गहराई को उजागर करता है बल्कि पुलिस विभाग के भीतर मौजूद संवेदनहीनता और महिला पुलिसकर्मियों की भी असहायता को भी रेखांकित करता है। यह चिंता का विषय है कि एक महिला पुलिसकर्मी होने के बावजूद, उसे तीन महीनों तक न्याय से वंचित रखा गया।
Love Jihad की घटनाएं हाल के वर्षों में बढ़ती जा रही हैं और इस मामले ने स्पष्ट कर दिया है कि न सिर्फ आम महिलाएं, बल्कि पुलिस विभाग की महिलाएं भी इसकी चपेट में हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने संज्ञान लिया होता, तो शायद मानसिक और शारीरिक यातना से पीड़िता को इतनी देर तक नहीं गुजरना पड़ता।
मध्य प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 लागू कर Love Jihad पर नकेल कसने की कोशिश की थी, लेकिन इस मामले ने कानून के अमल की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि रायसेन पुलिस इस केस को कितनी संजीदगी से अंजाम तक पहुंचाती है और पीड़िता को कब तक न्याय दिला पाती है।
यह भी पढें: खटीमा लव जिहाद : पुलिस पर गंभीर सवाल
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310
यह भी पढें: डीएम गोंडा के अभियान को मिली जबरदस्त रफ्तार
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com