Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : (अपडेट) आग लगाने की घटना में दो बच्चों की...

Kanpur News : (अपडेट) आग लगाने की घटना में दो बच्चों की मौत, आरोपी महिला सिपाही के पति का चल रहा इलाज

आग से झुलसी मृतक बच्चों की मां का अस्पताल में भर्ती 
कानपुर देहात (हि.स.)। अकबरपुर थानाक्षेत्र में महिला सिपाही के पति द्वारा मकान मालिक की पत्नी और दो बच्चों आग लगाने के मामले में एक और बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है। अकबरपुर नगर पंचायत वार्ड चार के सभासद जितेंद्र यादव के मकान में रहने वाली महिला सिपाही उषा के पति ने सभासद की पत्नी और दोनों बच्चों को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आग की चपेट में आकर महिला और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। रविवार को जिसमें से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। एक बच्चे और महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। सोमवार को एक और बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की भी हालत नाज़ुक बनी हुई है, जिसका कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी की हालत मानसिक रूप से खराब बताई जा रही है। जिसका अपराध करने के बाद एक्सीडेंट हो गया था और उसका इलाज चल रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular